Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सलाइन विवाद : मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में सीआईडी की जांच जारी
    राज्य

    सलाइन विवाद : मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में सीआईडी की जांच जारी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सलाइन विवाद को लेकर सीआईडी की जांच बुधवार को भी जारी रही। सुबह 10 बजे सीआईडी की दो सदस्यीय टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और सीधे प्राचार्य मौसुमी नंदी के कक्ष में जाकर पूछताछ शुरू की। मंगलवार को जिन डॉक्टरों से पूछताछ हुई थी, उन्हें फिर से बुलाया गया, साथ ही कुछ अन्य चिकित्सकों को भी तलब किया गया। इस दौरान, अस्पताल के कई डॉक्टरों को ‘रिंगर्स लैक्टेट’ (आरएल) सलाइन की बोतल हाथ में लिए प्राचार्य के कक्ष के बाहर खड़ा देखा गया।

    राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने इस मामले की जांच शुरू की है। यह जांच एक प्रसूता की मृत्यु और अस्पताल में निम्न गुणवत्ता वाले सलाइन के उपयोग के आरोपों को लेकर की जा रही है। कोलकाता से आए डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सीआईडी की टीम इस मामले की तहकीकात कर रही है। मंगलवार को सीआईडी ने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों, चार नर्सों और वरिष्ठ चिकित्सकों से पूछताछ की थी। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक जयंत राउत से भी पूछताछ की गई।

    सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को पूछताछ के बाद सीआईडी की टीम अस्पताल से कई दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। इनमें अस्पताल का रोस्टर, लॉगबुक और ‘रिंगर्स लैक्टेट’ (आरएल) सलाइन के बैच नंबर से जुड़ी जानकारी शामिल थी। बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से भी इन्हीं पहलुओं पर जानकारी ली गई।

    शुक्रवार को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में एक प्रसूता की मृत्यु के बाद अस्पताल में इस्तेमाल किए गए आरएल सलाइन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद स्वास्थ्य भवन ने 13 सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जमा कर दी है। इसके बाद मुख्य सचिव मनोज पंत ने मामले की गहराई से जांच के निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग की जांच के अलावा सीआईडी को भी इस मामले की जांच सौंपी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो लाख रुपये की कफ सिरप के साथ तीन गिरफ्तार
    Next Article दो घंटे चला पुलिस का डंडा, खुले में शराब पी रहे 456 शराबियों ने हवालात में काटी सर्दी की रात
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version