Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में बड़ी गिरावट आ गई। हालांकि आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण बाजार की स्थिति में कुछ सुधार होता हुआ नजर आया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा, बजाज ऑटो, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.78 प्रतिशत से लेकर 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल, ट्रेंट लिमिटेड, लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.98 प्रतिशत से लेकर 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,327 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,121 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,206 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 57.72 अंक की बढ़त के साथ 78,206.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक लाल निशान में लुढ़क गया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से पहले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स गिर कर 77,846.43 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने की कारण इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 157.30 अंक की कमजोरी के साथ 77,991.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 14.20 अंक लुढ़क कर 23,674.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से पहले 15 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक गिर कर 23,593.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से इस सूचकांक की स्थिति में भी मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50.80 अंक की गिरावट के साथ 23,638.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 50.62 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,148.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 18.95 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,688.95 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    Next Article सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version