Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल में कड़ाके की ठंड, 21 से 24 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना
    देश

    हिमाचल में कड़ाके की ठंड, 21 से 24 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 19, 2025Updated:January 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप के तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी का दौर चलेगा। खासतौर पर 22 जनवरी को अंधड़ की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 जनवरी को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 21 जनवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और मंडी जिलों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है जबकि शिमला, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 जनवरी तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। 25 जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा।

    मैदानी इलाकों में 20 जनवरी को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की संभावना है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है।

    हालांकि अगले 24 घंटों में यानी 20 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात हल्का हिमपात हुआ जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं शिमला और मनाली में रविवार सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है।

    लाहौल-स्पीति में बर्फ़बारी से 120 सड़कें अवरुद्ध
    जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण 120 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुल्लू जिले में भी 10 सड़कों पर आवागमन ठप है। अटल टनल रोहतांग को विशेष रूप से फ़ॉर बाई फ़ॉर वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

    तापमान में गिरावट, चार जगह माइनस में पारा
    जनजातीय जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। इसी जिला के कूकुमसेरी, केलंग व समधो में न्यूनतम पारा क्रमशः -5.3, -4 व -1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कल्पा में 0.2 डिग्री व मनाली में 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। राजधानी में तापमान में आया यह उछाल हालांकि अस्थायी है क्योंकि आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में गिरावट की संभावना है। बीते 24 घण्टों के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम के डीजीपी जीपी सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया
    Next Article गिरिडीह एसपी ने खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में की रात्रि गश्त
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास

      June 18, 2026

      फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी

      June 17, 2026

      कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला

      June 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
      • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
      • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version