Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में नए साल के मौके पर छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

    नए साल की छुट्टी के कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में कोई कारोबार नहीं हुआ, जिसकी वजह से डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरी ओर छुट्टी के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज बढ़त के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल ये सूचकांक 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,618.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर कमजोरी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में हैं। वहीं टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,928 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,124.73 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,783.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.35 प्रतिशत फिसल कर 2,391.09 अंक तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 294.69 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,765.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.16 प्रतिशत टूट कर 1,383.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत फिसल कर 3,316.50 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 235.45 अंक यानी 1.02 प्रतिशत लुढ़क कर 22,799.65 अंक के स्तर तक गिर गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में बर्फबारी से बिहार में ठिठुरन बढ़ी, विद्यालय के समय में हुआ बदलाव 
    Next Article शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version