Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कई मेट्रो सेवाएं रद्द होने से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़, दमदम में महिला घायल
    राज्य

    कई मेट्रो सेवाएं रद्द होने से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़, दमदम में महिला घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता मेट्रो सेवाएं बुधवार को बुरी तरह बाधित रहीं। कई मेट्रो रद्द होने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दमदम स्टेशन पर धक्का-मुक्की के दौरान एक महिला घायल हो गई।

    दमदम स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:45 बजे से कवि सुभाष से दमदम जाने वाली मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं। लगातार तीन मेट्रो स्टेशन पर नहीं पहुंचीं। हालांकि, मेट्रो प्रबंधन की ओर से इस समस्या को लेकर न तो कोई स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही स्टेशनों पर कोई घोषणा हुई।

    मेट्रो अधिकारियों ने दावा किया कि सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं हुईं। मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणेश्वर स्टेशन से 12:40 बजे एक मेट्रो रेक रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह स्टेशन से बाहर नहीं जा सकी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी मेट्रो से 12:50 बजे रवाना किया गया। तकनीकी खराबी वाले रेक को मरम्मत के बाद सेवाओं में फिर से शामिल कर लिया गया।

    उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह की हड़बड़ी या अफरा-तफरी नहीं हुई और सभी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी।

    हालांकि, यात्रियों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग था। उन्होंने बताया कि तीन मेट्रो रद्द होने के बाद जब दमदम स्टेशन पर एक मेट्रो पहुंची, तो भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग उसमें चढ़ ही नहीं सके।

    बेलघरिया की निवासी पुतुल डे, जो रविंद्र सदन जा रही थीं, भीड़ के धक्के से गिर गईं और घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि 15-20 मिनट इंतजार करने के बाद मेट्रो आई, लेकिन चढ़ने के दौरान पीछे से धक्का लगने पर गिर गई। पैर में चोट आई है और बैठने की जगह भी नहीं मिली। अब चोट के साथ खड़े-खड़े सफर करना पड़ेगा।

    दूसरी ओर, बाली के निवासी स्नेहा पाल ने कहा कि लगातार तीन मेट्रो रद्द हो गईं, और जब मेट्रो आई, तो उसमें इतनी भीड़ थी कि चढ़ना मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में यात्रियों को सूचना देना जरूरी है। ऑफिस पहुंचने में काफी देरी हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर : सीबीआई ने बंगाल सरकार की याचिका को दी चुनौती
    Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला तृणमूल में होंगे शामिल 
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version