Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर, 13-14 जनवरी को कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    Jharkhand Top News

    झारखंड में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर, 13-14 जनवरी को कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा।

    वर्तमान में, राज्य के नौ जिलों – रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला, पाकुड़ और गुमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। गुमला शुक्रवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    13 जनवरी को 13 जिलों में शीतलहर: मौसम केंद्र ने शनिवार, 13 जनवरी के लिए राज्य के 13 जिलों के लिए शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार शामिल हैं।

    14 जनवरी को अलर्ट का दायरा बढ़ा: इससे अगले दिन रविवार, 14 जनवरी को शीतलहर का दायरा और बढ़कर 17 जिलों हो जाएगा। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला को नए जोड़ा गया है।

    रांची का पूर्वानुमान: राजधानी रांची में अगले चार दिनों तक ठंड बनी रहेगी। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, 14 और 15 जनवरी को 6 डिग्री और 16 जनवरी को फिर से 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड से बचाव के उपाय करने और अप-टू-डेट जानकारी के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

    Gumla records lowest temperature Jharkhand cold wave alert Jharkhand minimum temperature. Meteorological Department warning Ranchi cold weather गुमला सबसे कम तापमान झारखंड न्यूनतम तापमान झारखंड शीतलहर अलर्ट मौसम विभाग चेतावनी रांची ठंड का मौसम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    Next Article विद्यासागर पूजा क्लब की नई कमेटी गठित, विकास कुमार बने अध्यक्ष और सनी कुमार कोषाध्यक्ष
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version