Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोहली बोले, दो साल में सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन
    Top Story

    कोहली बोले, दो साल में सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले दो साल में टीम का सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है।”

    भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे वह चार टेस्ट की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गया है। कोहली ने मैच के बाद कहा, हम इस मैच में उनका सामना नहीं कर पाए। हमें स्वीकार करना होगा कि उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया। यह पिछले दो साल में हमारा सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है। तीन दिन में किसी भी दिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए।

    हमें देखना होगा कि हमने क्या गलत किया।

    भारत कप्तान ने साथ ही स्वीकार किया कि मेहमान टीम ने हालात का उनसे बेहतर फायदा उठाया। कोहली ने कहा कि उन्होंने हालात का हमारे से बेहतर फायदा उठाया। उन्होंने पूरे मैच के दौरान हमें दबाव में डाला और इस मैच को जीतने के हकदार थे। श्रेय उन्हें जाता है कि वे हमारे से बेहतर खेले।

    उन्होंने कहा कि हमारे लिए दो सत्र काफी खराब रहे और स्तरीय टीम के खिलाफ वापसी करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कोई बहाना नहीं है। कभी कभी आपको विरोधी से कहना होता है, अच्छा खेले। कोहली ने हालांकि उम्मीद जताई कि उनकी टीम मजबूत वापसी करेगी।

    भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम मजबूत वापसी करेंगे। हमारा क्रम (इस मैच से पहले 19 अजेय मैच का क्रम) अच्छा रहा। यह देखकर अच्छा लगा कि दर्शक अब भी हमारा समर्थन कर रहे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मैच में 70 रन पर 12 विकेट चटकाने वाले स्टीव ओकीफी की तारीफ करते हुए उनके प्रदर्शन को बेजोड़ करार दिया। उन्होंने कहा, खिलाड़ी जिस तरह खेले उस पर मुझे गर्व है। ओकीफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वह असाधारण था। हमाने पास स्पिन गेंदबाजी खेलने वाले कुछ अच्छे खिलाड़ी और अच्छे स्पिनर हैं। जब उसने गेंद की लेंथ थोड़ी पीछे की और एेसा लग रहा था कि वह प्रत्येक गेंद पर विकेट हासिल करेगा। बाकी श्रृंखला में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। स्मिथ ने कहा कि इस तरह की पिच पर टास जीतना फायदेमंद साबित होता है।

    उन्होंने कहा कि टॉस जीतना बोनस साबित हुआ। हमारे पास अच्छी योजना थी। इस विकेट पर बड़ी बढ़त से मदद मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविराट कोहली और टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक टेस्ट रिकॉर्ड !
    Next Article सीरिया में दोहरा आत्मघाती हमला, 46 लोगों की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम

    January 21, 2026

    गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चैनपुर थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    January 21, 2026

    पत्नी की हत्या की साजिश में जज पति ही निकला मास्टरमाइंड, 3 शूटर गिरफ्तार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
    • 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच
    • इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25
    • सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू
    • दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version