Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    देश

    हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के बीच सड़क हादसा हो गया। नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे हादसे में 44 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। यह हादसा गोलाजमाला के पास हुआ, जहां सरकाघाट डिपो की बस फिसलन भरी सड़क पर संतुलन खो बैठी और पलट गई।

    घायलों को तुरंत लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी रहा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस हादसे की जांच की जा रही है और घायलों को हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है।

    जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इससे ड्राइवर को बस पर नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीम तैनात कर दी गई।

    इसी बीच भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सोलन जिला में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कुमारहट्टी गलयाना और पानी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (एनएच-05) को ऊपरी दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्री अब समलेच सुरंग के माध्यम से गंतव्य की ओर जा रहे हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    Next Article मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025

      वक्फ को लेकर तेजस्वी के बयान पर भाजपा हमलावर, ‘क्या- आरजेडी को चाहिए शरिया कानून’

      July 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version