Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 687 रन के जवाब में BAN 41/1
    Top Story

    दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 687 रन के जवाब में BAN 41/1

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 10, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज स्टंप तक बांग्लादेश ने भारत के 687 रन के जवाब में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिये थे. खेल समाप्त होने तक मोइनुल हक और तमीम इकबाल क्रीज पर जमे हुए थे. आज भारत के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया और छह विकेट के नुकसान पर 687 रन बनाये.

    कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला में चौथे दोहरे शतक के रिकार्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की.

    बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट गंवाकर 41 रन बना लिये थे, उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज सौम्या सरकार का विकेट झटका.

    कोहली ने 204 रन की पारी खेली और उन्होंने इस तरह महान सर डान ब्रैडमैन और राहुल द्रविड के रिकार्ड को तोडा जिन्होंने लगातार श्रृंखलाओं में तीन दोहरे शतक लगाये थे. कोहली ने इससे पहले वेस्टइंडीज ( 200 ), न्यूजीलैंड ( 211 ) और इंग्लैंड ( 235 ) के खिलाफ दोहरे शतक जडे थे. टीम का छह विकेट पर 687 रन का स्कोर भी विश्व रिकार्ड है क्योंकि कोई भी टीम इससे पहले लगातार तीन टेस्ट मैचों में 600 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सकी है. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई और चेन्नई में ऐसा किया था.

    भारत के लिये अच्छी खबर यह रही कि टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा खुद पर दिखाये गये भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने 155 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाये जो उनका दूसरा टेस्ट शतक है. रिद्धिमान और रविंद्र जडेजा (नाबाद 60 रन) ने मिलकर भारत को प्रति ओवर में चार से ज्यादा रन बनाने में मदद की. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिये 118 रन की अटूट साझेदारी की. अजिंक्य रहाणे ने 133 गेंद में 82 रन बनाये, वह भी इंग्लैंड सीरीज के दौरान खराब फार्म और चोट से वापसी के बाद लय में लौटे. पिच कुछ टर्न हो रही है, बांग्लादेश के बल्लेबाजों को मैच बचाने के लिये कडी मशक्कत करनी होगी, हालांकि स्पिनर आर अश्विन और जडेजा के सामने यह अंसभव ही दिखता है.

    कोहली ने अपनी पारी के दौरान जो कई रिकार्ड बनाये उनमें एक घरेलू सत्र में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड भी शामिल है. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकार्ड को तोडा. दूसरे दिन का पहल सत्र कोहली के नाम रहा जिन्होंने पांच घंटे से भी कम समय में दोहरा शतक जमाया। उन्होंने इस बीच 239 गेंदें खेली तथा 24 चौके लगाये. इस पारी से उन्होंने फिर जतला दिया कि वह किस स्तर के बल्लेबाज है. कोहली ने लंच के बाद अपना दोहरा शतक पूरा किया और फिर स्पिनर ताईजुल इस्लाम की आर्म बाल पर लेट कट करने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए.

    लेकिन तब तक उन्होंने सुनिश्चित कर दिया था कि भारत की इस मैच में दूसरी बार बल्लेबाजी करने की नौबत नहीं आएगी. कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिये 222 रन जोडे। रहाणे शतक से चूक गये, युवा मेहदी हसन मिराज ने बायें हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम की गेंद पर एक हाथ से डाइव करते हुए शानदार कैच लपका. रहाणे ने अपनी 133 गेंद की पारी में 11 चौके लगाये. भारत ने शुरुआती सत्र में 121 रन और दूसरे सत्र में 143 रन जोडे. बाद में साहा ने आक्रामक रवैया अपनाया। बंगाल के विकेटकीपर ने 155 गेंद में छह चौके और दो छक्के जडे.

    उन्होंने बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज ताईजुल (156 रन देकर तीन विकेट) की गेंद पर छक्का जडकर शतक पूरा किया. रिद्धिमान और जडेजा की जोडी ने 25.3 ओवर में 118 रन जोड़े. जडेजा ने 78 गेंद में चार चौके और दो गगनचुंबी छक्कों से 60 रन बनाये. बांग्लादेश के गेंदबाजों ताईजुल, तास्किन अहमद (127 रन देकर एक विकेट), कामरुल इस्लाम रब्बी (100 रन देकर कोई विकेट नहीं), मेंहदी हसन मिराज (165 रन देकर एक विकेट), साकिब अल हसन (104 रन देकर कोई विकेट नहीं) ने 100 से ज्यादा रन गंवाये.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब मोदी सरकार ऐसे उत्पन्न करेगी आपके लिए सरकारी नौकरी का अवसर
    Next Article भोपाल में पकड़े गए ISI एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं: दिग्विजय सिंह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर

    January 22, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

    January 22, 2026

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव से पहले निर्णायक चौराहे पर खड़ा है पश्चिम बंगाल
    • सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version