Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भोपाल में पकड़े गए ISI एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं: दिग्विजय सिंह
    Top Story

    भोपाल में पकड़े गए ISI एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं: दिग्विजय सिंह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदूवादी संगठनों की कार्यप्रणाली पर हमेशा सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर परोक्ष रूप से इन संगठनों पर हमला बोला है। उन्होंने मध्य प्रदेश में ISI के लिए कथित तौर पर काम करने के आरोप में पकड़े गए 11 आरोपियों को लेकर ट्वीट किया है। दिग्विजय ने कहा है कि भोपाल में पकड़े गए आईएसआई एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं है।

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘भोपाल में पकड़े गए ISI के एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं है, उनमें से एक BJP का सदस्य है।

    मोदी भक्तों कुछ तो सोचो।’

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान को भारतीय सामरिक महत्व की जानकारियां देने में सहयोग करने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत लेने का गुरुवार को खुलासा किया था। इन आरोपियों द्वारा संचालित किए जा रहे निजी टेलीफोन एक्सचेंज भी ATS ने पकड़े। आरोपी हवाला के जरिए रकम लेकर भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान तक भेजने का काम करते थे।

    गौरतलब है कि दिग्विजय पूर्व में हिंदूवादी संगठनों से संबंद्ध लोगों पर भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं और इस बार फिर उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए उन लोगों (हिंदूवादी संगठन) को घेरने की कोशिश की है, जो हमेशा एक वर्ग विशेष के लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 687 रन के जवाब में BAN 41/1
    Next Article विशेष अदालत ने नहीं दी शहाबुद्दीन को बाहर भेजने की अनुमति
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

    June 2, 2025

    अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

    June 2, 2025

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
    • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
    • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
    • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
    • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version