Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बजट पर बोले लालू, कहा- नरेंद्र मोदी और ट्रंप जुड़वां भाई
    Top Story

    बजट पर बोले लालू, कहा- नरेंद्र मोदी और ट्रंप जुड़वां भाई

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जुड़वां भाई बताया है. केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि ट्रंप अमेरिका में क्या कर देगा, यह किसी को मालूम नहीं है. वहीं नरेंद्र मोदी भी भारत में क्या कर देगा, कहना कठिन है. केंद्रीय बजट को फालतू बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में ट्रंप ने सात मुसलिम देशों पर प्रतिबंध लगा दिया. केंद्र सरकार का यह तीसरा बजट है. देश में बजट के बाद तो काम दिखना चाहिए था. बजट को किसान विरोधी, गरीब विरोधी और बेरोजगारों का विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा था कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, कहां मिला रोजगार?

    गंगा की सफाई की बात करते थे, क्या हुआ?

    लालू का केंद्र सरकार पर हमला

    लालू ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग झाड़ू लगाना क्यों बंद किया? सफाई के लिए झाड़ू लगाये. पीएम को निशाना पर लेते हुए प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कहा था कि बनारस को जापान का क्वेटो शहर बना देंगे. बनारस को कहा पहुंचा दिया? भाजपा को नारा देने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि जन संघ के समय में कहता था कि हर हाथ को काम और हर खेत को पानी देंगे. कुछ नहीं दिया.

    पहली बार आम बजट के साथ पेश हुआ रेल बजट

    केंद्र सरकार ने पहली बार आम बजट के साथ रेल बजट को पेश किया. उसके बाद रेल बजट पर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काम कर रहे हैं वैसे ही भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. लालू ने कहा कि बजट पूरी तरह आम जनता के लिये निराशाजनक है. बजट में रोटी,कपड़ा और मकान के लिये प्रावधान होना चाहिए जो बिल्कुल नहीं है. लालू ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य और रोजगार पर भी ध्यान नहीं दिया गया है. राजद सुप्रीमो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद छोटे-बड़े व्यापारियों ने जिस तरह सबकुछ झेला है, उनके लिये सरकार ने कुछ भी प्रावधान नहीं किया है.

    ट्रंप पर भी बोला हमला

    इस दौरान लालू प्रसाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका से अब भारतीयों को वापस करने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि देश के हालात की नजर से देखें तो बजट और वर्तमान सरकार दोनों जनता के विरोधी हैं. लालू के मुताबिक रेल मंत्री को उसके पद से ही हटा देना चाहिए. अब मोदी सरकार में रेल मंत्री की कोई पूछ नहीं होती है. लालू ने कहा कि अब रेल को भी वित्त मंत्री चला रहे हैं, ऐसे में मंत्री की कोई जरूरत नहीं. राजनीतिक दलों को चंदा मिलने वाले मसले के सवाल पर लालू ने कहा कि इसका कोई असर चंदे पर नहीं पड़ेगा क्योंकि कोई न कोई उपाय हो जायेगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑफिस में आती है नींद, ये घरेलु उपाय दूर करेंगे आलस्य !
    Next Article सलमान खान के बारे में उनके पिता, सलीम खान ने किया ये बड़ा खुलासा.जानें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव

    January 21, 2026

    दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम

    January 21, 2026

    गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चैनपुर थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में गूंजा ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ का नारा, छात्रवृत्ति को लेकर आजसू ने किया डीसी दफ्तर का घेराव
    • 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री योगी ने सदन काे बताया समग्र विकास का मंच
    • इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 25
    • सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू
    • दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बनी सहमति, इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में झारखंड बढायेगा कदम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version