Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
    देश

    मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को कहा कि मकर संक्रांति का सूर्य नई रोशनी, नई उमंग, नया उत्साह देने के साथ ही हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता है। नितिन नबीन यहां दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम को सबोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा समेत कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सचदेवा ने कहा कि पूर्वांचल समाज द्वारा मकर संक्रांति पर किए गए भव्य आयोजन ने उनकी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और उत्साह को दर्शाया है। मकर संक्रांति का आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि पूर्वांचल समाज की संगठनात्मक शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी आयोजकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पूर्वांचल समाज के विकास, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत का एक सूत्रधार पूर्वांचल समाज भी है जिन्होंने 27 साल के बाद भाजपा को सत्ता में लाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, भाजपा नेता एवं गायक पवन सिंह, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं सांसद बांसुरी स्वराज, देवरियां के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी एवं नगर निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
    Next Article छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    shivam kumar

      Related Posts

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026

      पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

      January 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version