Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»उत्तराखंड में बोले मोदी, जिसको मौका मिला उसने देवभूमि लूट ली
    राजनीति

    उत्तराखंड में बोले मोदी, जिसको मौका मिला उसने देवभूमि लूट ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने यहां से खड़े हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और भारत माता के जय के नारे लगाए। रैली में जनसैलाब को देखते हुए पीएम ने कहा, इतनी भीड़ मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। आज महिलाओं की इतनी उपस्थिति अभूतपूर्व है।

    कांग्रेस ने नहीं किया उत्तराखंड का विकास

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये जो सरकार अभी है वो 12 मार्च के बाद अतीत बन जाएगी और जो नतीजे आएंगे वो अभूतपूर्व होंगे। उत्तराखंड में भी सपा और कांग्रेस पर्दे के पीछे से आपके साथ खेल खेल रही है।

    पर्यटन के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने सरकार का मजाक उड़ाया और कहा, चारधाम के कपाट बंद हो जाते हैं, तब टीवी पर चारधाम आने के विज्ञापन दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब कपाट बंद हो जाते हैं तो विज्ञापन देने का क्या औचित्य है। चारधाम आने के लिए किसी को बुलाने की जरूरत नहीं होती, लोग खुद ही चले आते हैं।

    योग की तरफ ध्यान जाता है तो भारत का नाम आता है और देश योग को देखता है तो ऋषिकेश और हरिद्वार का नाम आता है। पूरे वॉलीबुड को हम उत्तराखंड में शूटिंग के लिए प्रेरित कर सकते हैं, उत्तराखंड को इसके लिए विकसित भी कर सकते हैं। अगर हम सत्ता में आए तो यहां का विकास जरूर होगा। हमारा उत्तराखंड पूरे विश्व के लिए पर्यावरण की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

    सपा कांग्रेस गठबंधन पर मोदी का हमला

    मोदी ने कहा, उत्तराखंड आंदोलन में उत्तराखंड की जनता पर अत्याचार हुए, बहन-बेटियों से बलात्कार हुआ। जिस सपा सरकार के कार्यकाल में यह हुआ, कांग्रेस पार्टी यूपी में उसी की गोद में बैठ गई है। मोदी ने कहा, उत्तराखंड के साथ बने झारखंड और छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहे हैं, क्योंकि वहां भाजपा की सरकार है।

     

    देवभूमि को बना दिया पाखंड की भूमि

    उत्तराखंड के पिछड़ेपन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये तो तपस्या की भूमि है, लेकिन क्यों आज भी झारखंड से उत्तराखंड पीछे है। क्यों उत्तरप्रदेश से निकला ये राज्य आज भी विकसित नहीं हो पाया है। उन्होंने जनता से सवाल पूछे कि आखिर कौन इसका जिम्मेदार है। राज्य में पर्यटन का विकास नहीं हुआ है। यह छोटा राज्य है, पहाड़ी राज्य है, लेकिन यहां कांग्रेस सरकार काम करने में विफल रही है।

    मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा पाकिस्तान तो बाद में पूछेगा कि हमने क्या किया है, लेकिन हमारे देश के लोग ही सबूत मांगने लगे। वक्त बदल चुका है, दिल्ली में सरकार बदल चुकी है, मेरे देश के जवान अब युद्ध नहीं सहेंगे, वो प्रतिवार करेंगे। उत्तराखंड की भूमि पर इतने अपराध हुए हैं। जिसे भी मौका मिला है उसने ही देवभूमि को लूट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइन्फोसिस घटनाक्रम पर सेबी की निगाह, सिक्का कल निवेशकों को संबोधित करेंगे
    Next Article केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किया आनन-फानन में यह बड़ा ऐलान !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

    June 3, 2025

    अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

    June 3, 2025

    भोपाल पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर लगाए नारे

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
    • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
    • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
    • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version