मुंबई: मुंबई से चंड़ीगढ़ जाने वाले इंडिगो के एक विमान में बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विमान के उड़ान भरने से ठिक पहले विमान में सवार एक यात्री ने विमान का सेफ्टी डोर/इंमरजेंसी गेट ही खोल दिया, हालांकि समय रहते विमान कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ गई जिसके बाद हालात को तुरंत ही नियंत्रण में ले लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E 4134 मुंबई एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इससे ठिक पहले एक यात्री ने विमान का इंमरजेंसी गेट खोल दिया, जिसके बाद विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान गेट खोल वाले यात्री पर विमान कर्मियों की नजर पड़ गई।

जिसके बाद विमान कर्मचारियों ने उस यात्री को दबोच लिया और CISF के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि विमान का इंमरजेंसी गेट खोलना इतना आसान नहीं होता है, जितनी आसानी ने यात्री ने इसे खोल दिया। इस बात को ध्यान में रखते हुए यात्री से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ साफ हो सकता है कि यात्री के इस हरकत के पिछे क्या मंसा थी।

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर इंडिगो की ओर से पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version