रांची: शहर के सदर थाना क्षेत्र में पिछले साल दुर्गापूजा के समय रिवर्सा अपार्टमेंट में हुई पांच लोगों की संदेहास्पद मौत मामले में चश्मदीद डॉक्टर सुकांतो सरकार का शुक्रवार को रांची में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अब इस मामले में यह बतानेवाला कि उस रात क्या हुआ था, अब कोई नहीं है।
कर्नल से हुए थे रिटायर : डॉ सुकांतो सरकार सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर हुए थे। दुगार्पूजा के समय थड़पखना में रहनेवाले अपने भांजे डॉक्टर एस चौधरी के यहां वह सपरिवार आये थे। सभी डॉक्टर चौधरी के कोकर स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट में ठहरे हुए थे। जिनकी मौत हुई थी उनमें डॉक्टर सुकांतो की पत्नी, बेटा, भतीजे की पत्नी, पोती, भतीजे की बेटी शामिल थी। डॉक्टर सुकांतो ने भी तब चाकू से अपने ऊपर ताबड़तोड़ हमला किया था। उन्हें जख्मी हालत में पहले रिम्स और फिर बाद में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद वह अपने भांजे के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह डॉ सुकांतो को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी। रिवर्सा अपार्टमेंट में अपने परिवार के पांच लोगों की संदेहास्पद मौत मामले में डॉ सुकांतो सरकार एकमात्र चश्मदीद थे। उनके निधन के साथ ही अब इस मामले का राज हमेशा के लिए दफन हो गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version