Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»टेस्ट पर भारत का शिकंजा कसा, टीम इंडिया जीत से 7 कदम दूर
    क्रिकेट

    टेस्ट पर भारत का शिकंजा कसा, टीम इंडिया जीत से 7 कदम दूर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 12, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में भारत ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। बांग्लादेश ने आज भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की जीत के लिये 459 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन तीन विकेट गंवाकर 103 रन बनाये।

    बांग्लादेश की टीम बचे हुए 356 रन के असंभव स्कोर को बनाने के बजाय कल पांचवें और अंतिम दिन 90 ओवर खेलकर मैच बचाने की कोशिश करेगी। भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 687 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में बांग्लादेश आज 388 रन ही बना पाया। भारत ने फॉलोऑन देने के बजाय बल्लेबाजी की और अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 159 रन बनाकर घोषित कर दी।

    पिच के व्यवहार के बावजूद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में इतना पैनापन है कि वे बचे हुए सात विकेट हासिल कर सकते हैं।

    बांग्लादेश की टीम चाय के सत्र के बाद दूसरी पारी के दौरान शुरू में तमीम इकबाल (तीन) का विकेट गंवाने के बावजूद सहज दिख रही थी लेकिन रविंद्र जडेजा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने क्रीज पर जमे सौम्य सरकार (42) का एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। सरकार और मोमिनुल हक (27) ने दूसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़े।

    इसके बाद मोमिनुल की भी लय टूट गयी। अश्विन ने उन्हें आउट किया। उनका कैच भी रहाणे ने लिया और बांग्लादेश की टीम ने 75 रन पर तीन विकेट खो दिये। सबसे तेज 250 विकेट हासिल करने की उपलब्धि अपने नाम करने वाले अश्विन (16 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट) ने दूसरी पारी में अच्छा टर्न हासिल किया। नई गेंद दिये जाने से उन्हें कुछ उछाल हासिल करने में मदद मिली।

    शाकिब अल हसन (नाबाद 21) महमूदुल्लाह रियाद (नाबाद 09) और पहली पारी के शतकवीर कप्तान मुशफिकुर रहीम को मैच बचाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। इससे पहले लंच के बाद चेतेश्वर पुजारा के तेजी से बनाये गये नाबाद अर्धशतक के बाद भारत ने आज चाय तक दूसरी पारी चार विकेट पर 159 रन पर घोषित कर बांग्लादेश को जीत के लिये 459 रन का लक्ष्य दिया।

    पुजारा ने 58 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाये जबकि कप्तान विराट कोहली ने केवल 40 गेंद में 38 का योगदान दिया। सुबह के सत्र में भारत ने बांग्लादेश को पहली पारी में 388 रन पर समेट दिया था। इससे मेजबान टीम 299 रन से बढ़त बनाये थी।

    दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (07) और लोकेश राहुल (10) जल्दी ही तास्किन अहमद (43 रन देकर दो विकेट) को विकेट दे बैठे। लेकिन पुजारा और कोहली ने बांग्लादेश को चौथे दिन ही बल्लेबाजी के लिये उतारने के लिये 67 रन की साझेदारी निभायी। इसमें पुजारा काफी आक्रामक थे, हालांकि कोहली भी तेजी से रन जुटाते रहे।

    पुजारा ने तास्किन अहमद की रफ्तार का फायदा उठाया और हुक करते हुए छक्का जड़ा। कोहली भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने शाकिब की गेंद को लॉग ऑन पर छक्के के लिये पहुंचाया। दोनों ने एक रन लेकर 50 रन की साक्षेदारी निभायी। कोहली शाकिब की गेंदबाजी में खराब शॉट खेलकर महमूदुल्लाह रियाद को शॉर्ट मिड विकेट पर कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

    पहली पारी में 82 रन की पारी से आत्मविश्वास हासिल करने वाले अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंद में दो चौके और मेहदी हसन मिराज की गेंद पर एक छक्के से 25 रन बनाये। वह शाकिब की गेंद पर लंबा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गये।

    पारी घोषित करने को ध्यान में रखते हुए जडेजा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया। दूसरी ही गेंद में मिराज ने जडेजा का कैच छोड़ दिया और गेंद बाउंड्री की ओर चली गयी। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। पुजारा ने इस बीच 57 गेंद में छह चौके और एक छक्के से अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

    इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम के धैर्यपूर्ण शतक की बदौलत मेहमान टीम ने पहली पारी में 388 रन बनाए जबकि अश्विन सबसे तेज 250 विकेट हासिल करने की उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रहे।

    रहीम ने 127 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद भारत के पहली पारी के स्कोर से बांग्लादेश की टीम 299 रन से पीछे रही। भारतीय गेंदबाजों ने 127.5 ओवर की गेंदबाजी की जिसके बाद कप्तान कोहली ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया।

    बांग्लादेश के निचले क्रम ने अच्छा संघर्ष किया जिसके बाद अश्विन ने मुशफिकुर को विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच मेहमान टीम की पारी का अंत किया और 45वें टेस्ट में 250 विकेट चटकाकर इस आंकड़े तक सबसे जल्दी पहुंचने वाले गेंदबाज बने।

    मुशफिकुर ने अपने पांचवें टेस्ट शतक के दौरान 262 गेंद का सामना करते हुए 16 चौके और दो छक्के मारे। उन्होंने उमेश यादव पर चौके के साथ 235 गेंद में शतक पूरा किया। बांग्लादेशी कप्तान ने अश्विन और इशांत शर्मा पर एक-एक छक्का भी मारा।

    भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रही जब चौथी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (52 रन पर एक विकेट) ने मेहदी हसन मिराज (51) को बोल्ड करके मुशफिकुर के साथ उनकी सातवें विकेट की 87 रन की साझेदारी का अंत किया।

    ताइजुल इस्लाम (10) ने यादव (84 रन पर तीन विकेट) और इशांत (69 रन पर एक विकेट) की बाउंसर का डटकर सामना किया। वह हालांकि यादव की ही एक बाउंसर पर साहा को कैच दे बैठे।

    तस्किन अहमद (08) ने कप्तान के साथ लगभग 11 ओवर में 39 रन जोड़े जिसके बाद वह जडेजा (70 रन पर दो विकेट) की गेंद पर स्लिप में रहाणे को कैच दे बैठे। इस साझेदारी के दौरान मशफिकुर ने शतक भी पूरा किया। अश्विन ने इसके बाद मुशफिकुर को आउट करकेे बांग्लादेश की पारी का अंत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना उस सरकार का हिस्सा है जो जनविरोधी नीतियों को नियंत्रित करती है: उद्धव
    Next Article प्रधानमंत्री ने टी20 विश्व कप जीतने पर दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version