Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पंजाब में 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान, केंद्रों पर लम्बी कतारें
    Top Story

    पंजाब में 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान, केंद्रों पर लम्बी कतारें

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़:  पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से ही मतदान जारी है। मतदाताओं में अपने मताधिकार का उपयोग करने का उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि अपराह्न् तीन बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और नवांशहर जिलों में अपराह्न् तीन बजे तक 56 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

    इसके बाद फाजिल्का में 55 फीसदी, होशियारपुर, पठानकोट और पटियाला इन तीनों में 55 फीसदी मतदान हुआ। अमृतसर में 42 फीसदी, रोपड़ में 43 फीसदी और तरनतारण में 46 फीसदी मतदान हुआ।

    पंजाब के 22,614 मतदान केंद्रों के बाहर सामान्य से लंबी कतारें देखी जा सकती थी। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

    राज्य में 2012 के विधानसभा चुनाव में 78.57 फीसदी मतदान हुआ था।

    चुनाव में 1.98 करोड़ से अधिक मतदाता 1,145 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें 81 महिलाएं और एक किन्नर उम्मीदवार हैं। इस बार छह लाख से अधिक मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अमृतसर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी शनिवार को हो रहा है।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में जोश लगभग एक जैसा ही है। पहली बार मतदान में हिस्सा ले रहे मतदाताओं को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने प्रमाणपत्र जारी किए हैं।

    चुनाव में सबसे पहले वोट डालने वालों में शिरोमणि अकाली दल के पटियाला से उम्मीदवार पूर्व सैन्य प्रमुख एवं पूर्व राज्यपाल जनरल जे.जे.सिंह और कांग्रेस से पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल (बादल गांव) रहे।

    इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और बहू एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बादल गांव में वोट डाले।

    बादल गांव लंबी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से प्रकाश सिंह बादल चुनाव मैदान में हैं। प्रकाश सिंह बादल (89) और उनके परिवार के लोग कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के मतदान केंद्र पहुंचे।

    प्रकाश सिंह बादल ने वोट डालने के बाद कहा, “हम आसानी से जीत जाएंगे। पंजाब शांति और विकास की ओर देख रहा है।” प्रकाश सिंह बादल को लंबी सीट से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह चुनौती दे रहे हैं।

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वोट डालने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, “हम इस बार शानदार जीत दर्ज कराएंगे। अमरिंदर सिंह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे।”

    बादल के बड़े भाई गुरदास बादल अपना वोट डालने अकेले पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल के भतीजे और पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल (गुरदास बादल के बेटे) ने भी इसी मतदान केंद्र पर वोट डाला।

    सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन 2007 से राज्य में सत्ता में है। 102 करोड़ घोषित संपत्ति के मालिक सुखबीर सिंह बादल को जलालाबाद सीट से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान और कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से सीधी टक्कर मिल रही है।

    इसके साथ ही क्रिकेटर से नेता बने कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू (अमृतसर पूर्व), पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस नेता परगट सिंह (जालंधर कैंट), अपना पंजाब पार्टी के सुच्चा सिंह छोटेपुर (गुरदासपुर), कांग्रेस के सुनील जाखड़ (अबोहा) और राजिंद्र कौर भट्टल (लहरा) ने भी वोट डाले। क्रिकेटर हरभजन सिंह और सूफी गायक हंसराज हंस ने भी जालंधर में मतदान किया।

    कुछ जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) और मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों में खराबी की खबरें भी मिली हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर स्थानों पर कुछ रुकावट के बाद मतदान दोबारा शुरू हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैंसर पर जागरूकता फैला रहीं काजल
    Next Article मनवीर गुर्जर का बड़ा खुलासा, शादी के लिए किया गया था इमोशनल ब्लैकमेल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    April 25, 2026

    छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    April 25, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    • छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
    • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version