Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
    देश

    कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते हुए घोषणा की कि वह अब उनके किसी भी कानूनी मामले की पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी का व्यवहार लगातार अहंकारी बना हुआ है और विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बावजूद उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है।

    मामला विधायक हस्ताक्षर विसंगति प्रकरण से जुड़ा है। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जारी समन को चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में उन्होंने गिरफ्तारी सहित किसी भी प्रकार की कठोर पुलिस कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण की मांग की है।

    गुरुवार को न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अवकाशकालीन एकल पीठ में मामले की सुनवाई हुई, जहां अभिषेक बनर्जी की ओर से अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने पक्ष रखा। हालांकि, अब तक उनके मामलों की पैरवी करने वाले कल्याण बनर्जी अदालत में उपस्थित नहीं हुए।

    सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्होंने न केवल इस मामले बल्कि भविष्य में भी अभिषेक बनर्जी से जुड़े किसी भी कानूनी प्रकरण से स्वयं को अलग करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी का व्यवहार लगातार अहंकारी बना हुआ है और हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बावजूद उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है।

    कल्याण बनर्जी ने कहा कि बुधवार को मैंने न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख कर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था, जिसके बाद गुरुवार की तारीख तय हुई। लेकिन बुधवार रात अभिषेक बनर्जी ने मेरे बेटे को फोन कर बताया कि उनकी ओर से अदालत में कोई दूसरा अधिवक्ता पेश होगा, जो पेशे में मुझसे काफी जूनियर है। इसके बाद मैंने निर्णय लिया कि मैं उनके किसी भी मामले से अब जुड़ा नहीं रहूंगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि उनके पुत्र शीर्षण्य बनर्जी, जो स्वयं अधिवक्ता हैं, तथा उनके अन्य कनिष्ठ वकील भी अभिषेक बनर्जी से संबंधित किसी कानूनी मामले में शामिल नहीं होंगे।

    कल्याण बनर्जी ने पार्टी नेतृत्व को भी स्पष्ट संदेश देते हुए वह अभिषेक बनर्जी के साथ नहीं रहेंगे। उन्हाेंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से आग्रह करेंगे कि या तो अभिषेक को रखें और हमें छोड़ दें, या हमें रखें और अभिषेक को हटाएं। अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण पार्टी को क्षति हुई है, लेकिन बावजूद इसके उनका रवैया नहीं बदला है।

    उन्होंने कहा, “मैं पिछले 45 वर्षों से वकालत कर रहा हूं। अभिषेक बनर्जी का अहंकार अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं ममता बनर्जी से कहूंगा कि वह तय करें कि उन्हें अभिषेक बनर्जी चाहिए या वे लोग जो आज भी उनके प्रति निष्ठावान हैं। तृणमूल कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के लिए अभिषेक बनर्जी पूरी तरह जिम्मेदार हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है।”

    कल्याण बनर्जी का यह सार्वजनिक बयान तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते असंतोष और गुटबाजी का संकेत है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी पहले ही संगठनात्मक चुनौतियों का सामना कर रही है और ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के बीच खुला टकराव पार्टी नेतृत्व के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
    Next Article मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

      June 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      • ईरान, बहरीन, कुवैत पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, होर्मुज बंद, अमेरिका की चेतावनी-अब सिर्फ बमों से होगी बात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version