Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»राज्य को 4400 करोड़ का पहुंचाया नुकसान
    रांची

    राज्य को 4400 करोड़ का पहुंचाया नुकसान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: टाटा स्टील एवं दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा अनधिकृत रूप से सरकारी भूमि को सबलीज एवं बिक्री कर राज्य सरकार को 4400 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। इसका खुलासा भारत सरकार के नियंत्रक महालेखाकार ने 31 मार्च 2016 को समाप्त हुए वर्ष में झारखंड सरकार के प्रतिवेदन में किया है। यह प्रतिवेदन गुरुवार को झारखंड विधानसभा के पटल पर रखा गया। इसके बाद एकाउंटेंट जेनरल सी निडुनचेझियान ने पत्रकारों को बताया कि लेखापरीक्षा अवलोकनों से ज्ञात हुआ कि इसके कारण लगभग 11676 करोड़ के राजस्व से राज्य वंचित रहा है। विभाग/ सरकार ने 99 प्रतिशत लेखापरीक्षा अवलोकनों को स्वीकार किया है।
    1970 से 2014-15 के बीच “3376.24 करोड़ का घाटा : उन्होंने बताया कि टाटा स्टील और दामोदर घाटी निगम ने 469.38 एकड़ भूमि को एक हजार 279 व्यक्तियों/ उद्योगों को 25 जून 1970 और अक्टूबर 2009 के बीच सरकार के पूर्व अनुमोदन के बिना सबलीज पर दे दिया था। इन अनियमित उपपट्टे के संबंध में सूचनाएं उप समाहर्ता, टाटा लीज कार्यालय और सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यालय में उपलब्ध थी, लेकिन प्रावधानों के अनुसार उपपट्टे की भूमि की वापसी या सरकारी राजस्व की वसूली के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस तरह सरकार 1971-72 से 2014-15 तक सलामी, लगान और उपकर के रूप में 3376.24 करोड़ के राजस्व से वंचित हो गयी।

    लाफार्ज इंडिया को “550 करोड़  में बेची गयी 122.82 एकड़ भूमि
    टाटा स्टील ने पट्टे वाले क्षेत्र में एक सीमेंट प्लांट स्थापित किया था, पर इसके बाद नवंबर 1999 में 122.82 एकड़ भूमि के माप वाले प्लांट क्षेत्र का पट्टा अधिकार लाफार्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया गया। टाटा स्टील ने इसे लाफार्ज इंडिया को 550 करोड़ में बेच दिया, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 1934-35 से 2013-14 के बीच निष्पादित पट्टा समाप्त होने के बावजूद लीजधारियों ने पट्टा पर अपना अधिकार जारी रखा। साथ ही लगान के भुगतान के बिना 2547 एकड़ भूमि का लाभ लिया। विभाग पट्टे पर से बेदखल या नवीकरण नहीं किया और लगान एवं ब्याज के रूप में 3965 करोड़ वसूल करने में भी विफल रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूरजकुंड मेले में दिखी संस्कृति की झलक
    Next Article एलन करियर इंस्टीट्यूट में आयकर का छापा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

    May 31, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    झारखंड के 11 जिलों में एक जून से बारिश की संभावना

    May 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version