Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सरकार ने छोटे कर बकायेदारों को दी बड़ी राहत
    बिजनेस

    सरकार ने छोटे कर बकायेदारों को दी बड़ी राहत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “सरकार ने आज टैक्स के मामले में अहम फैसला करते हुए 18 लाख छोटे कर बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। आयकर विभाग ने 100 रुपये तक के अब तक के सभी कर बकायों को माफ करने का फैसला किया है।”

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कर प्रशासन को स्वच्छ करने की कवायद के तहत पहली बार इस तरह का फैसला किया है जिसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हरी झंडी दिखाई है। इससे सरकार को करीब 7 करोड़ रुपये का मामूली राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन इससे करीब 18 लाख मामले खत्म हो जाएंगे, जिससे कर बकाये के कुल मामलों में 10 फीसदी की कमी आएगी। इसका मकसद प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार करना और कर संग्रह की लागत कम करना है।

    साथ ही इससे मामूली कर बकाये वालों करदाताओं को आसानी से रिफंड किया जा सकेगा।

    एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, जिन 18 लाख बकायेदारों का टैक्स माफ किया गया है, उनमें अधिकतर मामले तीन साल से अधिक पुराने हैं। इस फैसले से लंबित मामलों में कमी आएगी, जिसकी वजह से अधिकारी बड़े डिफॉल्टरों से टैक्स वसूलने के अधिक से अधिक प्रयास कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तो 100 रुपए तक का टैक्स माफ किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इस वसूली पर लगने वाले खर्च और मिलने वाले टैक्स की तुलना के आधार पर इस सीमा को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद मुकदमों में कमी लाना और सरकार को बड़े डिफॉल्टरों को ज्यादा प्राथमिकता देने में मदद प्रदान करना है।

    एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘इन मामलों में वसूली का खर्च मिलने वाले कर से ज्यादा है। यह कवायद मामलों के आधार पर और आगे बढ़ाई जा सकती है।’

    जेटली ने इस कदम को डेलीगेशन ऑफ पावर रूल्स, 1978 के तहत मंजूरी दी है, जिसमें वित्त मंत्री को कोई भी कर बकाया माफ करने का अधिकार है। इस नियम के तहत मुख्य आयुक्तों को सिर्फ 25 लाख रुपये तक का बकाया माफ करने का अधिकार है।

    पीडब्ल्यूसी के प्रत्यक्ष कर के लीडर राहुल गर्ग ने कहा, ‘यह एक अच्छा कदम है। बकाये की वसूली की लागत और मिलने वाली राशि का विश्लेषण जरूर होना चाहिए। यह छोटी शुरुआत है। अगर संग्रह की लागत बहुत ज्यादा है तो यह करदाताओं पर सिर्फ बोझ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू का तंज, गधा तो कभी-कभी बोलता है, लेकिन मोदी 24 घंटें बोलते हैं
    Next Article भारत में 2016 में कंप्यूटर बिक्री 15 प्रतिशत घटी: आईडीसी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

    May 17, 2025

    आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

    May 17, 2025

    चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
    • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
    • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
    • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
    • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version