Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»400 लोगों ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन
    रामगढ़

    400 लोगों ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़: सीएनटी और एसपीटी एक्ट के समर्थन में आदिवासी समाज भी आगे आने लगा है। इसका नजारा शनिवार को रामगढ़ में दिखा, जब झामुमो के 400 समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा और मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की। यह परिवर्तन और भी महत्वपूर्ण इसलिए हुआ कि झामुमो के गढ़ में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग एक्ट में संशोधन के समर्थन में भाजपा में शामिल हुए। खास तौर पर झामुमो से जुड़े लोगों का संशोधन के समर्थन में आगे आना इस बात का भी परिचायक है कि लोग अब इस संशोधन की विशेषताओं और लाभ से परिचित होने लगे हैं। संशोधन के नाम पर हो रही राजनीति से उनका मोह भंग होने लगा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
    जयंत बोले- दलित-आदिवासी भाजपा के अंग : जयंत सिन्हा ने कहा कि यहां दलित, आदिवासी समाज के लोग भाजपा से जुड़े, यह बहुत ही अच्छी बात है। वे भाजपा के ही अंग हैं। राज्य की रघुवर सरकार सबके विकास में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पूरे देश में भाजपा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा हमारी नहीं, आपलोगों की पार्टी है। यह आदर्शों पर चलनेवाली पार्टी है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। हम देश की सेवा करते हैं। हम राष्टÑ और समाज के प्रति समर्पित हैं। हम अंत्योदय को सर्वोपरि मानते हैं।
    10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा मजदूरों को : सिन्हा ने कहा, ‘हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। गरीबों की समर्पित सरकार है। पिछले दो वर्षों में सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काफी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सीसीएल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जायेगी। कम से कम 10 हजार रुपये प्रति माह मजदूरों को मिलेंगे। सीसीएल क्षेत्र के सभी क्वार्टरों की मरम्मत हो रही है।
    हर साल हो मोमेंटम झारखंड का आयोजन : जयंत सिन्हा ने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत होगी। मोमेंटम झारखंड से राज्य को काफी लाभ होगा। राज्य में निवेशक और उद्योगपति आ रहे हैं। यहां के उद्योगों को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात की तरह झारखंड में भी प्रत्येक वर्ष मोमेंटम झारखंड कराया जायेगा। झारखंड में बड़ा निवेश होने की संभावना है।

    ये हैं भाजपा में शामिल हुए प्रमुख लोग
    विजय आनंद, ललन राजवंश, सुरेश राम, मुकद्दर रजवार, नरेश मरांडी, संजय मरांडी, महावीर करमाली, किशोर राम, अशोक राम, नरेश हेंम्ब्रोम, प्रकाश करमाली, जितेंद्र करमाली, रोशन बेदिया, दुलारी देवी, सुमित्रा देवी, राजलक्ष्मी देवी, रंजीत मुंडा, विरेंद्र मुर्मू, रवि टुड्डू, सुरेंद्र बड़ाइक, मिथुन करमाली।
    बिरसा हांसदा ने किया स्वागत
    भाजपा मांडू प्रखंड द्वारा कुजू कोलियरी में आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे। उनका स्वागत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिरसा हांसदा ने किया। कार्र्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का आदिवासी समाज ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया।
    मिलन समारोह में शामिल थे भाजपा नेता
    मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी, उमेश प्रसाद, डॉ संजय सिंह, बिरसा हांसदा, रंजीत पांडेय, कुमार महेश सिंह, दिनेश प्रसाद, रविंद्र शर्मा, डेगन बेदिया, मनोहर महतो, पंकज साहा, सहदेव ठाकुर, दुष्यंत पटेल, अभय सिन्हा, उमेश चंद्र पटेल, भीम महतो, नरेश गुप्ता, जनक प्रसाद, शंभुलाल ठाकुर, दर्शन शर्मा, जयनंदन पटेल, श्याम सिंह, रंधीर सिंह, अनिल सिंह, रविंद्र कुमार, जगेश्वर प्रजापति, मनोज गिरि, रतन प्रसाद, अशोक कुमार, हेमंत सिंह सहित अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनू हत्याकांड : पांच युवक पुलिस की गिरफ्त में, हुआ खुलासा
    Next Article अब आॅनलाइन होंगे सारे काम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    May 18, 2025

    स्कॉर्पियो से हो रही थी नकली शराब की तस्करी, 680 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 16, 2025

    किताबें हमारे जीवन में संस्कार भरती है : अर्जुन मुंडा

    April 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version