Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»UP elections 2017: चौथे चरण में 61% से अधिक मतदान, 2012 की तुलना में 2.3% अधिक
    Top Story

    UP elections 2017: चौथे चरण में 61% से अधिक मतदान, 2012 की तुलना में 2.3% अधिक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथे चरण का मतदान खत्‍म हो गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे मतदान खत्‍म होने तक 61 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुआ. यह 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है. चौथे चरण में बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों समेत 12 जनपदों की 53 सीटों के लिए मतदान गुरुवार शाम को खत्म हो गया.

    चौथे चरण के मतदान में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें नजर आईं. चौथे चरण के मतदान के लिए कुल 12 हजार 492 मतदान केंद्र और 19 हजार 487 मतदेय स्थल बनाए गए. मतदान की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 51 पर्यवेक्षकों, आठ पुलिस पर्यवेक्षकों, 2090 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 1643 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 222 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 318 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए.

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों की 53 सीटों पर वोट डाले गए.

    इलाहाबाद उत्तरी सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं खागा (फतेहपुर), मंझनपुर (कौशाम्बी) और कुंडा (प्रतापगढ़) में सबसे कम छह-छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 2012 में चौथे चरण में इन 53 सीटों पर हुए चुनाव में सपा को 24 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि बसपा ने 15, कांग्रेस ने 6, भाजपा ने 5 तथा पीस पार्टी ने 3 सीटें जीती थीं.

    महोबा में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सिद्धगोपाल शाहू के बेटे सहित चार घायल हुए हैं.

    चौथे चरण के चुनाव में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा (रामपुर खास), बाहुबली निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (कुंडा), बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह (रायबरेली), विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य (उंचाहार), सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह (करछना) तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता गयाचरण दिनकर (नरैनी) शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडिंपल ने पीएम मोदी से कहा ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’
    Next Article तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग का राबड़ी ने किया समर्थन, जेडीयू नेता बोले !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

    May 18, 2025

    JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

    May 18, 2025

    बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
    • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
    • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
    • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
    • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version