बोकारो। शहर के सिटी थाना इलाके में बेकाबू रफ्तार ने दो छात्रों की जान ले ली, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मॉल से पत्थरकट्टा चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर अनियंत्रित कार बिजली की पोल से टकरायी। जिसमें कार पे सवार दो युवक अमन कुमार और अभिमन्यु सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दो युवक श्रीचलाल, ओम पीयूष गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिये स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से बीजीएच भेज दिया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमन कुमार झा राय चौक, सेक्टर- आठ निवासी और अभिमन्यु सिंह चीरा चास वास्तु विहार निवासी है। दोनों मृतक युवक शहर के चिंमया विद्यालय के छात्र थे। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर ट्यूशन जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक दोनों छात्र चिन्मया स्कूल दसवीं के छात्र थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version