Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भ्रष्टाचारियों ने मिलकर गठबंधन बनाया: प्रेम शुक्ला
    Breaking News

    भ्रष्टाचारियों ने मिलकर गठबंधन बनाया: प्रेम शुक्ला

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 3, 2019Updated:February 3, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। गरीबों के हक का 85 फीसदी कमीशन खानेवाली कांग्रेस को इस बात की पीड़ा है कि जब चाय बेचने वाला देश का चौकीदार बन गया है, तो वह चोरी कैसे करेंगे। इसीलिए सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर महागठबंधन बनाया है।

    कांग्रेस के शासनकाल में गरीब लोगों के लिए केंद्र से जो राशि जारी की जाती थी, उसमें से उनके पास तक एक रुपये में से मात्र 15 पैसे ही पहुंच पाते थे, लेकिन अब गरीबों के खाते में सीधे पैसा जा रहा है। इसलिए देश को लूटने वाले एक हो गये हैं। हम यह संकल्प लें कि किसी भी कीमत पर चोरों की बारात निकलने नहीं देंगे। ये बातें भाजपा के केंद्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कही। वह रविवार को खूंटी के नगर भवन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में रांची, हजारीबाग और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कह रहे हैं, जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अहमद पटेल और आस्कर फर्नांडीज गबन के मामले में जमानत पर हैं और फर्जी किसान बनकर किसानों की जमीन औने-पौने दाम में खरीदकर 500 करोड़ लूटने वाले राबर्ट वाड्रा ने भी जमानत करा ली है। इन भ्रष्टाचारियों को बस एक ही चिंता सताये जा रही है कि यदि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गये, तो उन्हें जेल जाने से कोई नहीं रोक पायेगा।

    राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने अपना पासपोर्ट राहुल विंज के नाम से भी बनवा रखा है, ताकि जब भारत में रहने लायक नहीं बचेंगे, तो रोम की धरती पर इटली में रहने लगेंगे। आज हमें संकल्प लेना है कि राहुल गांधी को उनकी नानी के घर पहुंचाकर रहेंगे। इसके लिए आप लोग घर-घर जाकर लोगों को यह संकल्प दिलायें।

    मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोग बार-बार पूछते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर अब तक क्यों नहीं बना, हम बताना चाहते हैं कि छह दिसंबर 1992 को भाजपा ने अपनी चार राज्यों की सरकार को जूते की नोक पर रखकर राम मंदिर के लिए बलिदान कर दिया था। राज्यसभा में बहुमत न होने के चलते हम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश नहीं ला पा रहे हैं।

    इनकी रही मौजूदगी

    भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सत्येंद्र कुमार मल्लिक, अमर कुमार चौधरी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप, तमाड़ के राजा महेंद्र नाथ शाहदेव, सिमडेगा जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, सिमडेगा नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, खूंटी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अनूप कुमार साह, राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार, छोटन सिंह व निखिल कंडूलना समेत अन्य उपस्थित थे।

    भारत को विश्व गुरु बनाने का लें संकल्प : नीलकंठ

    ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि बहुत सारे दल एक होकर एक ही विचार कर रहे हैं कि मोदी को कैसे हटायें, लेकिन यह नहीं सोच रहे कि मोदी ने देश में विकास की गंगा बहायी है। उसे आगे कैसे बढ़ाया जाये।

    राष्ट्र को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका प्रबुद्धजनों की : लक्ष्मण गिलुआ

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका प्रबुद्धजनों की होती है। 2014 में प्रबुद्धजनों ने संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार बनायेंगे और 282 सीटें दिलाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवा दी थी। अब आपके प्रयास से पार्टी का 400 का आंकड़ा पार कराना है।

    दर्जनों लोेगों ने थामा भाजपा का दामन

    प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान शिक्षक, वकील व डॉक्टर आदि दर्जनों प्रबुद्धजनों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से प्राचार्य अनिकेत मिश्रा, डॉ प्रोफेसर अजय सिंह, प्रोफेसर अवधेश गुप्ता, डॉ सुरेंद्र पांडेय, पंचू घोष, राजेन्द्र चौधरी, प्रीतनाथ महतो, गणेश महतो और नेपाल महतो आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का होगा कर्ज माफ
    Next Article खुली चुनौती: कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ टीम को किया गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version