रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सत्ता चली गयी है, विपक्ष यह स्वीकार ही नहीं कर पा रहा है। वे लोग खुद को विपक्ष नहीं मान रहे हैं, तो इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। उनकी राजनीति का तरीका लोगों को दिगभ्रमित करने का रहा है। नेता प्रतिपक्ष का मसला सदन का विषय है। इसे स्पीकर देख रहे हैं। विधानसभा में स्वस्थ परंपरा बनायी जानी चाहिए। सीएम गुरुवार को नये विधानसभा भवन में अपने चैंबर का मुआयना करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने स्पीकर और सरयू राय के साथ अपने चैंबर का मुआयना भी किया।
सत्ता चली गयी है, यह विपक्ष स्वीकार ही नहीं कर पा रहा है : हेमंत
Previous Articleराहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक
Next Article कोरोना जान ले रहा, चीन को चिनफिंग की फिक्र
Related Posts
Add A Comment