Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अपने भव्य बंगले में पहली बार बैठेगी विधानसभा
    Top Story

    अपने भव्य बंगले में पहली बार बैठेगी विधानसभा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। किराये के घर को अलविदा कह पहली बार नये भव्य भवन में विधानसभा बैठेगी। इसकी कवायद तेज गति से चल रही है। लेनिन हॉल को अलविदा कह नये भवन में शिफ्टिंग शुरू हो गयी है। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। बजट सत्र झारखंड विधानसभा के नये भवन में बैठेगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। लोकतंत्र के नये मंदिर में शिफ्टिंग को लेकर विधानसभा के कर्मी बुधवार को परेशान नजर आये। उधर, झारखंड विधानसभा का नया भवन भी माननीयों तथा विधानसभा के कर्मचारियों के इंतजार में बांहें फैलाया खड़ा नजर आ रहा है। नये भवन की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। नये भवन में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। यह देश की पहली इ-विधानसभा होने जा रही है। जल्द ही लोकतंत्र का नया यह मंदिर पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया जायेगा। झारखंड राज्य के गठन के 20 वर्षों के बाद इसे अपना नया विधानसभा भवन मिल रहा है। पिछले वर्ष 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के नये विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में 162 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।
    465 करोड़ की लागत से बना है भवन
    विधानसभा के नये भवन के निर्माण में 465 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। यह तीन मंजीली इमारत है। झारखंड विधानसभा के नये भवन की छत पर झारखंड की संस्कृति खास तौर पर उकेरी गयी है। विधानसभा में बिजली के लिए 300 केवीए के दो सोलर पॉवर सिस्टम भी लगाये गये हैं। यहीं से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस भवन की ऊंचाई 41 फीट है। झारखंड राज्य के गठन से लेकर अब तक झारखंड विधानसभा किराये पर एचइसी के लेनिन हॉल में संचालित होते आयी थी।
    बजट सत्र की कार्यवाही 18 दिनों तक चलेगी
    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 18 दिनों तक चलने जा रही है। बजट सत्र का प्रारंभ 28 फरवरी से होगा, जो 28 मार्च को समाप्त होने वाला है। इस दौरान वार्षिक बजट, आर्थिक सर्वेक्षण आदि सदन के पटल में रखे जायेंगे। इस दौरान सरकार की ओर से कई विधेयक के पेश होने की संभावना जतायी जा रही है। विधानसभा सचिवालय, बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विभागीय प्रमुखों को ताकीद की है कि सवालों का जवाब समय पर उपलब्ध करायें, ताकि प्रश्न नहीं टालना पड़े। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया है कि सत्र की कार्यवाही के दौरान वरीय अधिकारी दीर्घा में मौजूद रहें। इसके अलावा जिन विभागों का सवाल आयेगा, उसके जिम्मेवार अधिकारी सत्र के दौरान उपलब्ध रहेंगे।
    नये भवन में विधानसभा बैठेगी: स्पीकर
    विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नये भवन में इस बार विधानसभा बैठेगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। इस बाबत अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है। शिफ्टिंग का काम भी चल रहा है। सब कुछ सामान्य रहा, अगर कुछ व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ, तो निश्चि तौर पर 28 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की शुरुआत नये भवन में ही होगी।

    Assembly will sit for the first time in its grand bungalow
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का बिछेगा जाल
    Next Article बाबूलाल की कुर्सी के सवाल पर होगा बवाल!
    azad sipahi desk

      Related Posts

      16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’

      July 3, 2026

      अपराध नहीं रुका तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन: विद्युत वरण महतो

      July 3, 2026

      पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’
      • अपराध नहीं रुका तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन: विद्युत वरण महतो
      • पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त
      • झारखंड: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां, बिना काफिले के कार्यक्रमों में पहुंच रहे वित्त मंत्री
      • रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बरियातू थाना के पीछे महिला से लूटी गई सोने की चेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version