रांची। भाजपा विधायक दल की बैठक रांची में 21 और 22 फरवरी को होगी। इसमें विधायक दल के नये नेता का चुनाव किया जायेगा। इसके अलावा पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी अलग से विचार किया जायेगा। विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के मुरलीधर राव गुरुवार देर शाम रांची पहुंचेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार बाबूलाल मरांडी का विधायक दल का नेता चुना जाना लगभग तय है। पार्टी आलाकमान ने 14 साल बाद पार्टी में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाये जाने का मन बनाया है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों ने कहा कि 28 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधायक दल के नेता का चयन जरूरी है। इस कारण विधायकों की बैठक बुलायी गयी है।
सूत्रों ने कहा कि मुरलीधर राव प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं से मिल कर नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम भी तय करेंगे। इसके लिए पार्टी के सभी पदधारियों और वरिष्ठ नेताओं को 22 फरवरी को रांची बुलाया गया है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लक्ष्मण गिलुआ ने इस्तीफा दे दिया है, हालांकि इसे स्वीकार नहीं किया गया है। सूत्रों ने कहा कि इस बार किसी गैर-आदिवासी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी जा सकती है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



