रांची। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रदीप यादव स्वयं पर संयम रखें अनाप-शनाप न बोलें। झाविमो ने उनका कच्चा चिट्ठा खोलना शुरू किया तो वे कहीं के न रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव झाविमो को कांग्रेस की झोली में डालना चाहते थे। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने यह सनसनीखेज खुलासा शुक्रवार को रांची पहुंचने पर किया। कहा कि झाविमो से निष्कासित प्रदीप यादव पार्टी का विलय कांग्रेस में कराना चाहते थे। इसलिए वे विधायक बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा रहे थे। बता दें कि इससे पहले अपने निष्कासन के बाद प्रदीप यादव ने बाबूलाल मरांडी को गली कुचे का नेता बताया था। झाविमो से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव ने सारी सीमाएं लांघते हुए कहा था कि वह ओछी हरकत कर रहे हैं। इसी पर बाबूलाल ने यह प्रतिक्रिया दी। उधर, झाविमो युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रदीप यादव पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निष्कासन संबंधी पत्र पहुंचाने वे जब प्रदीप यादव के आवास पर पहुंचे तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया।
11 फरवरी को विलय का प्रस्ताव लायेगा झाविमो
विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को पार्टी से निकाले जाने के बाद झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय की राह आसान हो गयी है। कहा जा रहा है कि 11 फरवरी को पार्टी की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को रांची में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा झाविमो का विलय अपने दल में करेगी। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेता भी रांची आयेंगे।
Previous Articleअधिवक्ता राजीव रंजन बनाये गये महाधिवक्ता
Next Article झारखंड पुलिस के ढुलमुल रवैये से हाइकोर्ट नाराज
Related Posts
Add A Comment