धनबाद। बाघमारा स्थित चिटाही धाम रामराज मंदिर के मुख्य द्वार पर कुछ लोगों ने शुक्रवार को ताला लगा दिया। बताया जा रहा है पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने ताला लगाया। लेकिन, पुलिस कुछ नहीं बोल रही। किसने ताला लगाया ये भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वहीं, श्रद्धालु मंदिर के पीछे के रास्ते से प्रवेश कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। बता दें कि यह मंदिर फरार भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने बनवाया है। इसका उद्घाटन भी दो दिन पहले ही किया गया है। इधर, महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में ताला लगाये जाने के बाद से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि पुलिस ने ही साजिश के तहत मंदिर में ताला लगवाया है। बताते चलें कि यौन उत्पीड़न समेत रंगदारी के कई मामलों में विधायक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 11 ठिकानों को पुलिस खंगाल चुकी है। इससे पहले पुलिस जब विधायक के चिटाही स्थित आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
Previous ArticleT20 WC में विजयी आगाज, पूनम के ‘चौके’ से AUS चित
Next Article रास नहीं आया बिहार, अब वापस झारखंड आयेंगे डीएसपी!
Related Posts
Add A Comment