Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पल्स हॉस्पिटल भवन की होगी जांच
    Top Story

    पल्स हॉस्पिटल भवन की होगी जांच

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरियातू रोड में बन कर तैयार ‘पल्स सुपर स्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल’ बिल्डिंग की जांच का आदेश दिया है। यह हॉस्पिटल राज्य की वरिष्ठ आइएएस अफसर कृषि विभाग की सचिव पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने बनवाया है। आरोप है कि हॉस्पिटल की विशाल बिल्डिंग आदिवासी-भुईंहरी जमीन पर नाजायज तरीके से बनवायी गयी है। नारायण विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने ट्वीट के जरिए यह मामला सीएम हेमंत सोरेन के संज्ञान में लाया। इस पर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर रांची के उपायुक्त को मामले की जांच कराने और उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। सीएम ने उपायुक्त को कहा है कि कार्रवाई के बाद उन्हें सूचित किया जाये। आरोप लगाया गया है कि जिस जमीन पर पल्स अस्पताल बन रहा है, वह जमीन आदिवासी की है और भुईंहरी प्रकृति की है। सीएम ने नारायण विश्वकर्मा के जिस ट्वीट पर यह आदेश दिया है, उसमें लिखा गया है कि रांची में आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। आदिवासी जमीन की जमीनी हकीकत के कई फसाने मीडिया में सुर्खियां जरूर बने, पर हुआ कुछ नहीं। नियम है कि आदिवासी की भूईंहरी जमीन की न रसीद कटेगी, न रजिस्ट्री होगी, लेकिन सभी नियमों को ताक पर रख कर हर कीमत पर आदिवासी जमीन हथिया ली गयी।
    ट्वीट में बताया गया है कि बरियातू रोड में रिलायंस फ्रेश के बगल की जिस जमीन पर पल्स हॉस्पिटल की बिल्डिंग बनायी गयी है, वह अंचल बड़गांई, मौजा मोरहाबादी, थाना नंबर-192, खाता संख्या-162, खेसरा संख्या 1248 की 33 डिसमिल भुईंहरी जमीन पर है। इसमें में करीब तीन कट्ठा जमीन की रसीद अरुण कुमार जैन के नाम से कटा ली गयी। जमीन मालिक के परिवार ने बड़गांई अंचल में शिकायत की। अंचल कार्यालय में केस नंबर 1120-2017/18 में निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर पूर्व सीओ विनोद प्रजापति ने भी भुईंहरी खाते की जमीन को सरकार में निहित नहीं माना और खारिज कर दिया। इस शिकायत के बावजूद इस जमीन का रांची नगर निगम से नक्शा पास हुआ और एचडीएफसी बैंक से लोन पास करा लिया गया। अब इमारत का निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है। ट्वीट में यह भी बताया गया है कि इस मामले में सरना सोतो संगम के सचिव राजेश मुंडा ने दो अप्रैल 2019 को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में शिकायत की थी। इस शिकायत पर जनसंवाद केंद्र की ओर से हाल में बताया गया कि मामले का निपटारा सक्षम न्यायालय में ही किया जा सकता है।

    Pulse hospital building will be investigated
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेस्ट में चैंपियन की तरह खेलेंगे: शास्त्री
    Next Article फरियादियों से मिले CM हेमंत सोरेन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version