सिडनी : पूनम यादव की शानदार बोलिंग की मदद से भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 133 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन यादव की फिरकी के आगे कंगारू टीम धराशायी हो गई। वह 19.4 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से एलिसा हिली ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। यादव ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। चार बार की चैंपियन टीम के लिए 133 कोई बड़ा स्कोर नहीं था। ऐलिसा हिली ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि बेथ मूनी सिर्फ 6 रन बनाकर शिखा पांडे का शिकार बनीं। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32 रन था। कप्तान मेग लैनिंग्स 5 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर विकेटकीपर भाटिया के हाथों स्टंप हुईं।
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका ऐलिसा के रूप में लगा। शिखा पांडे ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। हिली ने 35 गेंद पर 51 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया।