Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस का सैन्य बलों का अपमान देश को बर्दाश्त नहीं : चंद्रकांत पाटिल
    Top Story

    कांग्रेस का सैन्य बलों का अपमान देश को बर्दाश्त नहीं : चंद्रकांत पाटिल

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैन्य बलों का अपमान करने पर ही 400 से 40 के आसपास आ गई है, अगली बार तो 4 पर ही सिमट जाएगी। भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने राहुल गांधी का सैन्य बलों की योग्यता पर सवाल उठाने व रक्षा मंत्रालय के बारे में झूठ फैलाना देश को बर्दाश्त नहीं है।
    चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चेन्नई में सेना को सौंपे गए स्वदेशी हाईटेक अर्जुन टैंक सेना हंटर किलर माने जाते हैं और रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के प्रयास लगतार सफल हो रहे हैं। इस तथ्य के बावजूद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल बार-बार रक्षा विभाग की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। पाटिल ने देश के रक्षा विभाग को अकारण बदनाम करने पर राहुल की तीखी आलोचना की है।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने रविवार को ही चेन्नई में देश की रक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत व लगातार सक्षम बनाने की दिशा में स्वदेशी हाईटेक अर्जुन टैंक सेना को सौंपे हैं। अर्जुन एमके 1-ए का निर्माण कॉम्बैट डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट द्वारा किया गया है।
    पाटिल ने कहा कि वर्ष 2018 में भी राहुल गांधी ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों से बातचीत में प्रधानमंत्री के बारे में भ्रम फैलाते हुए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी। राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी एचएएल जैसी कंपनी की उत्पादन क्षमता कम कर रहे हैं। 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को बताया था कि केंद्र ने रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए एचएएल के साथ 1 लाख करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया है। रक्षा विभाग ने मीडिया के माध्यम से अनुबंध से संबंधित सभी आधिकारिक दस्तावेजों को उजागर किया था और राहुल गांधी के झूठ को भी उजागर किया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल पर लागू अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को कांग्रेस ने बताया ‘मोदी टैक्स’
    Next Article ममता सरकार के मंत्री पर हमला, हुए घायल
    sonu kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version