Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उत्तराखंड में बांध टूटने के बाद उप्र में हाईअलर्ट, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
    Top Story

    उत्तराखंड में बांध टूटने के बाद उप्र में हाईअलर्ट, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में बांध टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश के सभी सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा एसडीआरएफ को राहत कार्यों के लिए तत्पर रहने को कहा है।
    उन्होंने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक को भी पूर्णतः सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।
    दरअसल उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के बांध का एक हिस्सा टूटने के बाद अलकनंदा नदी में प्रवाह बढ़ गया है। इसकी सूचना पर उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे पर बसे गांव तथा शहरों में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। गंगा नदी के किनारे वाले जिलों बिजनौर, बदायूं के साथ ही हापुड़, फर्रुखाबाद, कानपुर, प्रयागराज व वाराणसी के जिलाधिकारियों से राहत आयुक्त ने सम्पर्क करने के साथ ही मुस्तैद रहने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
    बांध टूटने के बाद अलकनंदा नदी का जल प्रवाह अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। पानी के वेग को देखकर किसी भी अनहोनी की आशंका से सभी सतर्क हैं। अलकनंदा नदी का प्रवाह बढ़ने से केन्द्रीय जल आयोग ने अपनी सभी चौकियों पर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भी गंगा नदी का पानी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
    बिजनौर में सिंचाई विभाग ने बिजनौर बैराज के सभी गेट फ्री कर दिए हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में पानी की रफ्तार को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। हरिद्वार से बिजनौर में पानी पहुंचने में लगभग बीस  घंटे का समय लगेगा। जिला प्रशासन ने गंगा के किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
    गंगा के आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं बुलंदशहर प्रशासन भी अलर्ट पर है। गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। यहां स्याना, डिबाई और अनूपशहर में होकर गंगा बहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन सभी जगहों पर हाई अलर्ट की स्थिति में है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना टीकाकरण में बिहार पहले पायदान पर
    Next Article चमोली घटना : गाजियाबाद एनडीआरएफ की टीमें उत्तराखंड रवाना
    sonu kumar

      Related Posts

      Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573

      December 27, 2025

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version