Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नौसेना को मिली स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज
    Breaking News

    नौसेना को मिली स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सरकार की ‘मेक-​​इन-इंडिया’ प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए युद्धपोत निर्माता मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने परियोजना पी-75 की तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ​​आईएनएस करंज भारतीय नौसेना को सौंप दी। इस पनडुब्बी को जल्द ही भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से कमीशन किया जाएगा। 2022 तक सभी छह पनडुब्बियां नौसेना को सौंप दी जाएंगी। आईएनएस करंज में सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल दागने की क्षमता है। यह सटीक निशाना लगाकर दुश्मन की हालत खराब कर सकती है। 
     
    ​​मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक​ ​​वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) नारायण प्रसाद​ ने ​​पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ ऑफिसर​ (तकनीकी)​ रियर एडमिरल बी शिवकुमार​ को ​आईएनएस करंज​ पनडुब्बी सौंपी​।​ भारत में बनी कलवरी क्लास की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज भी समुद्री परीक्षणों में खरी उतरी है। करंज को 2018 में समुद्र के परीक्षणों के लिए भेजा गया था। कलवरी क्लास की पहली दो पनडुब्बियां कलवरी और खंडेरी पहले ही नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। कलवरी क्लास की कुल 6 पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड ने फ्रांसीसी कंपनी मेसर्स नेवल ग्रुप के साथ किया है। यह पनडुब्बी 50 दिनों तक समुद्र में रह सकती हैं और एक बार में 12 हजार किमी. तक की यात्रा कर सकती हैं। इसमें 8 अफसर और 35 नौसैनिक काम करते हैं और ये समुद्र की गहराई में 350 मीटर तक गोता लगा सकती हैं।
     
    कलवरी क्लास की पनडुब्बी समुद्र के अंदर 37 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इनमें समुद्र के अंदर किसी पनडुब्बी या समुद्र की सतह पर किसी जहाज को तबाह करने के लिए  टॉरपीडो होते हैं। इसके अलावा समुद्र में बारूदी सुरंगें भी बिछा सकती है। आईएनएस करंज स्टेल्थ और एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन समेत कई तरह की तकनीकों से लैस है। इसलिए इसे लंबी दूरी वाले मिशन में ऑक्सीजन लेने के लिए सतह पर आने की ज़रूरत नहीं है। इस तकनीक को डीआरडीओ के नेवल मैटेरियल्स रिसर्च लैब ने विकसित किया है। आईएनएस करंज को 2018 में समुद्री परीक्षणों के लिए भेजा गया था। इसे लगभग एक साल तक बंदरगाह से लेकर खुले समुद्र में कई तरह के परीक्षणों से गुजारा जाना था। अब 2020 में पूरे हुए समुद्री परीक्षणों में यह खरी उतरी है, इसलिए अब चार से पांच महीने के अंदर नौसेना के बेड़े में शामिल हो सकती है। 
     
    आईएनएस करंज में सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल दागने की क्षमता है। यह सटीक निशाना लगाकर दुश्मन की हालत खराब कर सकती है। इसके साथ ही इस पनडुब्बी में एंटी-सरफेस वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, खुफ़िया जानकारी जुटाने, माइन लेयिंग और एरिया सर्विलांस जैसे मिशनों को अंजाम देने की क्षमता है। स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस करंज में ऐसी अत्याधुनिक तकनीक ​​का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दुश्मन देशों की नौसेनाओं को इसकी टोह लेना मुश्किल होगा। इनमें अकुस्टिक साइलेंसिंग, लो रेडिएटेड नॉइज़ लेवल, हाइड्रो डायनेमिकली ऑपटिमाइज़्ड शेप तकनीक शामिल है। सामान्य तौर पर पनडुब्बी को उसकी आवाज की वजह से पकड़ा जाता है लेकिन इस पनडुब्बी में आवाज को काफ़ी कम किया गया है। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजलगांव हादसे का शिकार हुए परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपए मुआवजा
    Next Article भारत के कई सेनानियों के योगदान को इतिहास में नहीं दिया गया मान: पीएम मोदी
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

      July 3, 2025

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025

      अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      • अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
      • जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
      • मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version