Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
    Jharkhand Top News

    मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही वोटरलिस्ट सहित अन्य मामलों को लेकर लोग सक्रियता दिखाने लगे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड नंबर 3 निमिया के निवासियों ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त से शिकायत की कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाकर वार्ड नंबर 2 में स्थानांनतरण कर दिया गया है। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर पर षडयंत्र का आरोप लगाया है।

    वार्डवासियों का कहना है कि वर्षों से हमलोग वार्ड नंबर तीन के बूथ संख्या 3/1 उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमिया में मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं, जिसे साजिश के तहत हटाकर वार्ड नंबर दो के बूथ संख्या 2/2 राजकीय उत्क्रमित विद्यालय कुम्हार टोली सखुवनटांड़ सुदना में कर दिया गया है, जो उनके आवासीय क्षेत्र से दो किलोमीटर की दूरी पर है। वहां जाने में खासकर वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को काफी परेशानी होगी। यह भी बताया गया है कि पूर्व वार्ड पार्षद शकुंतला देवी का नाम भी त्रुटिपूर्ण तरीके से वार्ड नंबर 2 की सूची में डाल दिया गया है।

    यह कार्य बीएलओ और सुपरवाइजर की लापरवाही को दर्शाता है। बीएलओ और सुपरवाइजर की ओर से उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गयी। वार्डवासियों ने मतदान केन्द्र को पुनः उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमिया में स्थापित करने की मांग की है। यह भी कहा है कि समाधान नहीं होने पर अगामी चुनाव में मतदान का सामूहिक बहिष्कार करने पर विवश हो जायेंगे।

    इधर, जिले की उपायुक्त समीरा एस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्डवासियों को आश्वासन दिया है कि इस विषय पर जल्द कार्रवाई की जायेगी। दोषी कर्मियों को दंडित किया जाएगा।

    मांग करने वालों में अरूण वर्मा, सावित्री देवी, शिवशंकर राम, रीना देवी, अंजना देवी, रोहित कुमार राम, पुष्पा कुमारी, मनीष कुमार, रजनीश कुमार, सोमारी कुवंर, राजकुमार महतो, नन्दू महतो, सुमित्रा देवी, चिंतामणि देवी सहित अन्य शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
    Next Article राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

      December 24, 2025

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025

      पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार

      December 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
      • झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
      • बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
      • मोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
      • पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version