Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेईई और नीट के छात्रों को अतिरिक्त मौका देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टली
    Top Story

    जेईई और नीट के छात्रों को अतिरिक्त मौका देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टली

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 15, 2021No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की वजह से जेईई और नीट की अपनी अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्रों को अतिरिक्त मौका देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसी मसले पर कोर्ट यूपीएससी मामले में सुनवाई पूरी कर चुका है, इसलिए फैसले का इंतजार करें।

    याचिका में नीट और जेईई की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दोबारा मौका देने की मांग की गई है। याचिका में उन खबरों को आधार बनाया गया है, जिनमें कुछ वजहों से छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए। याचिका वकील शाश्वत आनंद ने दायर की है।

    याचिकाकर्ता की ओर से वकील राजेश इनामदार, अमित पाई और स्मिता पांडेय ने कहा है कि उन छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए दिशानिर्देश जारी किया जाए, जो किन्हीं वजहों से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। याचिका में एक अखबार की उस खबर का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिहार के एक छात्र को कोलकाता के सेंटर पर दस मिनट लेट से पहुंचने की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही अफ्जाना’ का नाम हुआ ‘रूही’, इस दिन होगी रिलीज
    Next Article जलगांव हादसे का शिकार हुए परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपए मुआवजा
    sonu kumar

      Related Posts

      Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573

      December 27, 2025

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version