Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा के निधन ओर राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
    Top Story

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा के निधन ओर राहुल और प्रियंका ने जताया दुख

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बीते बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाये जाने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते ट्वीट कर कहा, “मैं कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदना.. हम उन्हें मिस करेंगे।”
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘दिल से उदार, दोस्ती में दृढ़ और अंत तक वफादार… मैं आपको हमेशा याद करूंगी।’
    कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर गहरा दुख हुआ, शर्मा ने समर्पण और निष्ठा का परिचय दिया, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।’
    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कैप्टन शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा कि ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा जी का निधन कांग्रेस पार्टी और देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करे।’
    उल्लेखनीय है कि सतीश शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी थे। नरसिम्हा राव सरकार में 1993 से 1996 तक उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का प्रभार संभाला था। आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को जन्मे सतीश शर्मा पेशेवर पायलट थे और पायलट रहते ही उनकी दोस्ती राजीव गांधी से हुई थी, फिर ये दोस्ती परवान चढ़ी थी। राजीव गांधी ही उन्हें राजनीति में लेकर आए थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4500 गोलियों के साथ 6 गिरफ्तार
    Next Article अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ समेत 2021 में रिलीज होने वाली कई फिल्मों की रिलीज डेट्स हुईं कन्फर्म
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version