Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»महुदा के लोहापट्टी में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो की मौत,कई घायल
    Jharkhand Top News

    महुदा के लोहापट्टी में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो की मौत,कई घायल

    adminBy adminFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    धनबाद/महुदा। धनबाद जिलें में कोयला तस्करी चरम सीमा पर है कोयला तस्कर अवैध उत्खनन कराकर गरीबों की जान ले रहे है एक सप्ताह के भीतर मंगलवार को दूसरी घटना घट गई। महुदा थाना क्षेत्र के बीसीसी एल के लोहा पट्टी कोलियरी के 4 नंबर बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से मलबे में दबकर एक बच्ची सहित दो की मौत हो गई, वही घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। महुदा पुलिस के साथ साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए,मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन भारी मात्रा में मलबा होने के कारण जेसीबी मशीन लगाकर मलबे को हटाया गया तब तक देर हो चुकी थी दबे दो लोगों को तत्काल बोकारो के बी अस्पताल इलाज के लिए के जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव वापस हो गए,समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में नही लिया था।

    ऐसे घटी घटना

    सूचना के अनुसार उक्त खदान के समीप महुदा के जामडीहा गांव के दर्जनों महिला पुरुष अवैध कोयला निकालने के लिए मुहाने की खुदाई कर रहे थे इसी दौरान मुहाने के ऊपरी हिस्से का मलबा गिर गया जिसके चपेट में विनोद महतो उर्फ बारूद 24 वर्ष, रेखा कुमारी 13वर्ष सहित कई लोग दब गए। स्थानीय लोगों व पुलिस के प्रयास से मशीन लगाकर मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद मुहाने की भराई कर दी गई। मलबे से निकाले गए विनोद और रेखा दोनों की मौत हो गई।

    एक सप्ताह पूर्व घटी थी निरसा के गोपीनाथपुर में घटना

    एक सप्ताह पूर्व निरसा के गोपीनाथपुर ने अवैध उत्खनन के दौरान घटना घटी थी जिसमे 5 लोगो की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की थी हालांकि स्थानीय लोगों की बात माने तो उक्त घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान गई थी। निरसा की घटना के बाद जिलें में 5 दिनों तक अवैध कोयला का कारोबार थम गया था। लेकिन रविवार से एक बार फिर अवैध कोयला तस्करी पुराने रौब में शुरू हो गया।

    कोलियरी कार्यालय में गायब दिखे बीसीसीएल अधिकारी

    घटना के बाद स्थानीय लोहापट्टी कोलियरी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी अधिकारी कार्यालय में नही थे सभी अधिकारी कार्यालय छोड़ गायब थे घटना के संबंध में समाचार संकलन हेतु संवाददाता पहुँचे तो, सिर्फ एक्का दुक्का कर्मी दिखे।

    थाना प्रभारी ने कहा मीटिंग में हूं, एसआई ने की घटना की पुष्टि

    इस संबंध में महुदा थाना प्रभारी हीरालाल तिर्की से दुरभाष पर संपर्क किया पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा मैं मीटिंग में हूँ बाद में बात करता हूँ। वहीं इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद महुदा थाना के एएसआई निर्मल मुर्मू से दुरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को घटनास्थल से निकालकर बोकारो बीजीएच भेजा गया बाद में सूचना मिली की डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    coal mining Dhanbad Jharkhand lohapatti mahuda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद में प्रधानमंत्री ने कांग्रेसियों पर साधा निशाना, कहा
    Next Article मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version