Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्कूली छात्र पर पलटा आलू लदा ट्रक, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
    Breaking News

    स्कूली छात्र पर पलटा आलू लदा ट्रक, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

    adminBy adminFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह मांडू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्कूल जा रहे एक छात्र पर आलू लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जाम कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए मांडू थाना प्रभारी मणिदीप सिंह ने बताया कि इस हादसे में छात्र मनीष (12 ) की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र संदीप घायल है। मनीष और संदीप दोनों सगे भाई हैं। वे दोनों एक साथ स्कूल जा रहे थे। मनीष सातवीं कक्षा का छात्र था।

    मांडू थाना अंतर्गत हेसागढ़ा ओवरब्रिज पर बुधवार को आलू लदा एक ट्रक छात्र को कुचलते हुए पलट गया। ट्रक के पलटते ही छात्र आलू की बोरियों से बुरी तरह से दब गया। बाद करीब एक घंटे के बाद क्रेन की सहायता से आलू की बोरियों व ट्रक को हटा मृतक छात्र को किसी तरह बाहर निकाला।

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना नेशनल हाइवे मार्ग को जाम कर दिया है। इससे सड़क के दोनों छाेर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

    20 माइल स्थित होलीपैक स्कूल के छात्र थे दोनों भाई

    बताया जा रहा है कि मृतक छात्र मनीष अपने बड़े भाई संदीप कुमार के साथ सुबह स्कूल जा रहा था। हेसागढ़ा स्थित घर से करीब एक किलोमीटर दूर बीसमाइल स्थित होलीपैक स्कूल के लिए दोनों भाई घर से निकले थे।

    तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। आलू लदा 10 चक्का ट्रक हजारीबाग की ओर से तेज रफ़्तार से आ रहा था। सामने से ट्रक को अनियंत्रित देखकर बड़े भाई ने वहां से किनारे दौड़ कर अपनी जान बचाई। जबकि छोटा भाई मनीष ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पलटते ही चालक व खलासी घायलावस्था में घटनास्थल से भाग निकले।

    प्रशासन के आश्वासन के बाद हटा जाम

    आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच 1 घंटे तक वार्ता चलती रही। अंत में मांडू इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और मांडू थाना प्रभारी मणि दीप सिंह के द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिलाया गया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

    Jharkhand jharkhand latest news ramgarh road accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडायन कुप्रथा उन्मूलन को जागरुकता रथ रवाना
    Next Article अस्पतालों में अग्निशामक की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक : स्वास्थ्य मंत्री
    admin

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version