Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अमन गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, 15 पर मामला दर्ज
    Jharkhand Top News

    अमन गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, 15 पर मामला दर्ज

    adminBy adminFebruary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद पुलिस ने अमन गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल में बंद अमन सिंह सहित 15 के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

    धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने आज बताया कि पिछले दिनों अमन गैंग के 19 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन्नीस की गिरफ्तारी के बाद गैंग बिखर चुका था। उन्होंने बताया कि गैंग को फिर से स्थापित करने के ख्याल से वैसे अपराधियों को संगठित किया जाने लगा जो हैं तो धनबाद जिला के ही लेकिन अभी बाहर रहते थे। अमन गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर कोयलांचल में खुद को स्थापित करने की फिराक में था।
    वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के अनुसार इस गैंग के द्वारा कुछ व्यापारियों को धमका कर रंगदारी मांगे जाने की सूचना मिलने के पश्चात एएसपी मनोज सावर्गियार, एसडीपीओ निशा मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमे बैंक मोड़ और कतरास इंस्पेक्टर भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रिषमा रमेशन सुपरविजन कर रही थी।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम तमाम पहलुओं पर जांच कर रही थी। इधर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए पांच अपराधी टीम के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अपराधियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है। गिरफ्तार आशीष और अजय जेल से लगातार सम्पर्क में थे। राहुल हाल ही में बिहार के बांका जेल से छूट कर आया था। पिछले दिनों तोपचांची में हुई ट्रक लूटकांड में नवल भी शामिल था।

    एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि सारी योजना जेल के भीतर से बन रही थी। आपराधिक योजना बनाने में शामिल अमन सिंह के अलावा अन्य बंदियों को भी अभियुक्त बनाया गया है। इस गिरोह से सम्पर्क रखने वालों और किसी भी रूप में सहयोग करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि भय या किसी अन्य कारणों से कुछ व्यापारी धमकी मिलने के बाद भी पुलिस के सामने नहीं आते हैं या अपने स्तर से समझौता करने में लग जाते हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अपराधिक गतिविधि हो, तत्काल पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क करें। मुट्ठी भर अपराधियों का पुलिस नकेल कसने में सक्षम है। इसमें पुलिस को सभी का सहयोग चाहिए।

    Crime news dhanbad news jharkhand latest news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरना धर्म कोड जल्द लागू करने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाएगी कांग्रेस : बंधु तिर्की
    Next Article यूक्रेन के राजदूत ने मांगी मोदी से मदद, कहा पुतिन को किसी तरह समझायें ‘मोदीजी’
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version