Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
    Jharkhand Top News

    झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही

    shivam kumarBy shivam kumarApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हीटवेव का रेड अलर्ट! अगले 72 घंटे और बढ़ेगी गर्मी, बारिश की उम्मीद नहीं
    रांची। झारखंड में गर्मी ने अब विकराल रूप ले लिया है। रविवार को राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया, वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों का पारा 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। कड़क धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहती हैं, और घर से निकलने के लिए लोग सैकड़ों बार सोच रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, पछुवा हवा के कारण आने वाले दो दिनों में तापमान और दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। 20 और 21 अप्रैल को कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम प्रमुख हैं, जहां पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात के समय भी गर्मी और पावर कट ने लोगों की नींद उड़ा रखी है।

    मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल अगले तीन दिनों में झारखंड में कड़क धूप और लू से ही सामना करना पड़ेगा। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना भी पड़े तो सिर ढककर रखें, पानी की बोतल जरूर साथ रखें और खाना खाकर ही निकलें।

    जिलों का तापमान अपडेट:

    रांची – अधिकतम 40°C, न्यूनतम 24°C

    जमशेदपुर – अधिकतम 41°C, न्यूनतम 27°C

    धनबाद – अधिकतम 41°C, न्यूनतम 26°C

    डाल्टनगंज – अधिकतम 41°C, न्यूनतम 26°C

    देवघर – अधिकतम 39°C, न्यूनतम 26°C

    मेदिनीनगर – अधिकतम 41°C, न्यूनतम 26°C

    मैक्लूसकीगंज – अधिकतम 39°C, न्यूनतम 24°C

    वहीं, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में भी तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने हीटस्ट्रोक से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। गर्मी की यह लहर आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है, इसलिए लोग खुद को हाइड्रेट रखें और बिना वजह बाहर न घूमें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
    shivam kumar

      Related Posts

      दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ

      April 19, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित

      April 19, 2026

      झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला

      April 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      • कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version