Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना को लेकर कांग्रेस का रवैया नफरत भरा: प्रधानमंत्री
    Breaking News

    सेना को लेकर कांग्रेस का रवैया नफरत भरा: प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का सेना और उसके पराक्रम के प्रति नफरत भरा रवैया रहा है। कांग्रेस पार्टी आज पूर्व सीडीएस के नाम पर वोट मांग रही है लेकिन उन्हें इस पद पर नियुक्त किए जाने के समय उसने राजनीति की थी और उन्हें सड़क का गुंडा तक कहा था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का सेना के प्रति रवैया उत्तराखंड के लोग कभी नहीं भूला सकते। कांग्रेस पार्टी ने आतंकी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था। कुछ लोग तो टीवी पर आकर सबूत मांग रहे थे। इतने सालों तक सत्ता में रहते हुए उन्होंने ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लेकर झूठ बोला जबकि भाजपा सरकार ने नई व्यवस्था लागू की। यह भाजपा सरकार ही है जो देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान में ‘सैन्य धाम’ बना रही है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रचार में जनरल बिपिन रावत का कट आउट लगाकर वोट मांग रही है। कांग्रेस पार्टी कुर्सी पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। कांग्रेस पार्टी ने विपिन रावत को सड़क का गुंडा कहा था और उनके सीडीएस बनने पर खूब सियासत की थी। इस दौरान भाजपा नेता ने उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार की खूबियां गिनाई। वहीं आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज्य और केंद्र में सत्ता में रहते हुए उत्तराखंड के विकास पर ब्रेक लग गया था जिसने राज्य को पीछे धकेल दिया था।

    Hindi news Indian Army national news PM Modi prime minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री पंजाब के माझा, मालवा, दोआबा में करेंगे रैली
    Next Article उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार तय : बन्ना गुप्ता
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version