Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूपी में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह
    Breaking News

    यूपी में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद। चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का कल्याण करना चाहती है, जबकि सपा संपत्ति इकट्ठा करने के साथ परिवारवाद की राजनीति करती है। अखिलेश सरकार में उनके परिवार के ही 45 लोग मंत्री एवं विभिन्न पदों पर थे। उन्होंने प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दो चरण में सपा साफ हो गई है। भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

    अमित शाह ने फिरोजाबाद की जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यहां कोई माफिया और बाहुबली नहीं रहा, सभी माफिया और बाहुबलियों को योगी सरकार ने जेल में डालने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में अब एक भी माफिया और बाहुबली नहीं है, अगर कोई है तो केवल बजरंगबली है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे चरण के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है और 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए हैं। केंद्र की साढ़े सात साल और प्रदेश की पांच साल की सरकार में अनेक योजनाएं गरीब कल्याण के लिए शुरू की गईं, जिनका लाभ गरीबों को मिला है। एक करोड़ 67 लाख गैस चूल्हे प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं-बहनों को देने का काम किया है। इसके साथ ही दो करोड़ 61 लाख शौचालय भाजपा सरकार ने बनवाए हैं। एक करोड़ 41 लाख गरीबों के घर तक बिजली पहुंचाई गई है। अमित शाह ने फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश वर्मा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

    गृहमंत्री शाह ने कहा कि सपा की सरकार में बिजली आती नहीं थी, लेकिन योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 22 एवं शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया है। अखिलेश यादव कहते हैं कि हम 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, लेकिन यह जब अपनी सरकार में बिजली ही नहीं दे पाए थे तो अब मुफ्त बिजली क्या देंगे। अखिलेश यादव कहते थे कि टीका मत लगाओ यह मोदी का टीका है बाद में उन्होंने भी टीका लगाया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को टीका लगवाकर उन्हें तीसरी लहर के लिए सुरक्षित करने का काम किया है। कोरोना काल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीबों को 2 साल तक 5 किलो अनाज प्रतिमाह देकर गरीबों का चूल्हा जलाने का काम किया तो वहीं योगी सरकार ने भी इसे डबल करने का काम किया है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना होगा। 12वीं पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। इसके साथ ही इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन बिना भेदभाव के दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। 10 साल तक सपा बसपा के समर्थन से केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा की सरकार आने पर हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब देने का काम किया है।

    Amit shah Hindi news up election 2022. national newa
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा सरकार का मतलब-गुंडाराज पर नियंत्रण और पूजा पर्व मनाने की आजादी : प्रधानमंत्री
    Next Article प्रवासियों पर दिए बयान को सीएम चन्नी ने लिया वापस
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version