Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विधानसभा चुनावः नगालैंड में एक बजे तक 58.77 फीसदी मतदान
    देश

    विधानसभा चुनावः नगालैंड में एक बजे तक 58.77 फीसदी मतदान

    adminBy adminFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोहिमा। नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 59 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। 60 सीटों वाली राज्य विधानसभा की एक सीट पर निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है।
    राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 34.62 प्रतिशत और सुबह नौ बजे तक 11.89 प्रतिशत मतदान हुआ। एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध जीत जाने के कारण 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य में कुल 13 लाख 17 हजार 634 मतदाता हैं। आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले से ही राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतार में लग गये थे।
    किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इस बीच, ओखा जिले के भंडारी विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ एनडीपीपी और कांग्रेस एवं एनपीएफ कार्यकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़प होने की खबरें हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस बार राज्य में पिछली बार से ज्यादा वोटिंग होगी। पिछले चुनाव 2018 में करीब 75 फीसदी और 2013 में 90.57 फीसदी मतदान हुआ था।
    उल्लेखनीय है कि नगालैंड की 31-एसी अकुलुतो (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं विधायक काझेतो किनिमी निर्विरोध जीत गए हैं।

    जिलेवार मतदान प्रतिशत
    चुमौकेडिमा-55.43 प्रतिशत, डिमापुर-52.72 प्रतिशत, किफिर-54.25 प्रतिशत, कोहिमा -59.79 प्रतिशत, लोंगलेंग 48.71 प्रतिशत, मोकोकचुंग-55.00 प्रतिशत, सोम-70.31 प्रतिशत, नोकलक-64.11 प्रतिशत, पेरेन-62.79 प्रतिशत, फेक-58.19 प्रतिशत, पुघोबोटो-73.13 प्रतिशत, शमाटोर-61.00 प्रतिशत, त्सेमिन्यु -68.70 प्रतिशत, तुएनसांग-49.36 प्रतिशत, वोखा-66.54 प्रतिशत, ज़ुन्हेबोटो-63.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआप कर रही नौटंकी, जांच एजेंसियों के कामकाज में डाल रही रुकावट: भाजपा
    Next Article इंजीनियर रामपुकार राम के यहां इडी का छापा
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version