Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हिंद-प्रशांत देशों की बढ़ती सैन्य क्षमता से चीन बेचैन, कर रहा जासूसी
    दुनिया

    हिंद-प्रशांत देशों की बढ़ती सैन्य क्षमता से चीन बेचैन, कर रहा जासूसी

    adminBy adminFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। हिंद-प्रशांत पर सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति की अध्यक्ष यंग किम ने चीन पर कांग्रेस में चर्चा के दौरान दावा किया कि चीन ने अपने जासूसी गुब्बारों से भारत और अन्य देशों निशाना बनाया है। यह गुब्बारे चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के बड़े अभियान का हिस्सा हैं। इनके जरिए ताइवान, जापान, भारत और फिलीपीन जैसे हिंद-प्रशांत देशों की सैन्य क्षमता की जानकारी एकत्र की गई है।

    इस दौरान हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक मंत्री एली रैटनर ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है। इससे चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अमेरिका सरकार ने भारत के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी पहल की शुरुआत की है। रैटनर ने कहा कि भारत और अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ताकत के उचित संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा कि अमेरिका ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय समूह) साझेदारी में निवेश किया है। हम अपने साझा हितों और मूल्यों जैसे लोकतंत्र, स्पष्टता और निष्पक्षता को मजबूत करने और चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए समान विचारधारा वाले देशों को एकसाथ ला रहे हैं।

    सीनेट की विदेश संबंधों से जुड़ी समिति के अध्यक्ष सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि चीन दशकों से क्षेत्र में अपने दावों को मजबूत करने में सक्रिय है और आक्रामकता दिखा रहा है। इस संबंध में पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को सांसदों से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ताकत का उचित संतुलन बनाए रखने के लिए अमेरिका, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश को जातियों में बांटने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश की जाति आधारित जनगणना मात्र राजनीति: शान्ता कुमार
    Next Article रूस की आवासीय इमारत में धमाका, दो साल के बच्चे सहित 12 की मौत
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version