Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश के चार राज्यों की संवैधानिक कमान पूर्व सैन्य अधिकारियों को सौंपी गई
    Breaking News

    देश के चार राज्यों की संवैधानिक कमान पूर्व सैन्य अधिकारियों को सौंपी गई

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 12, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को आरके माथुर के स्थान पर बतौर उपराज्यपाल लद्दाख भेजा गया
    – एडमिरल डीके जोशी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल नामित किये गए
    – लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक चीन के सीमावर्ती अरुणाचल प्रदेश की कमान संभालेंगे
    – अमृतसर निवासी लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को देश के राज्यपालों के तबादलों के साथ 4 नए राज्यपालों की भी नियुक्तियां की हैं। यह पहला ऐसा मौका है, जब देश के चार राज्यों की कमान संवैधानिक रूप से पूर्व सैन्य अधिकारियों को सौंपी गई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल और केंद्र शासित लद्दाख के उप राज्यपाल के इस्तीफे स्वीकार करने के साथ 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

    अब चार रणनीतिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्व सैन्य अधिकारी राज्यपाल और उपराज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक अरुणाचल प्रदेश की कमान संभालेंगे। ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल का पदभार संभालेंगे। वह अभी तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, लेकिन अब उन्हें राधा कृष्ण माथुर की जगह लद्दाख का एलजी नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा नौसेना से सेवानिवृत्त एडमिरल डीके जोशी को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का राज्यपाल नामित किया गया है।

    लेफ्टिनेंट जनरल के टी पारनाइक
    अरुणाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के टी पारनाइक भारतीय सेना के सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित जनरलों में से एक रहे हैं, जिनके पास सैन्य क्षेत्रों में 41 वर्ष कार्य करने का अनुभव है। जनरल पारनाइक ने फील्ड ऑपरेशंस और प्रतिष्ठित स्टाफ नियुक्तियों में कई नेतृत्व पदों पर कार्य किया। उन्होंने राजस्थान सेक्टर और जम्मू-कश्मीर में 2 राजपूताना राइफल्स, नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और सिक्किम में एक माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली।

    जनरल ऑफिसर ने भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। जनरल पारनाइक अत्यधिक सक्रिय उत्तरी कमान के सेना कमांडर भी रहे हैं। इसी कमान के पास चीन और पाकिस्तान के साथ 3,500 किलोमीटर की सबसे संवेदनशील सीमाओं के साथ सैन्य संचालन और रसद से निपटने की जिम्मेदारी है।

    ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा
    रणनीतिक रूप से अहम लद्दाख में विकास के साथ क्षेत्र की सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। ऐसे में चीन और पाकिस्तान से दो युद्धों में हिस्सा ले चुके ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है, ताकि वह प्रभावी तरीके से काम कर पाएं। 17 दिसंबर, 1961 को एक स्थायी नियमित पैदल सेना अधिकारी के रूप में शुरू हुए करियर के बाद मिश्रा 31 जुलाई, 1995 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। उनका जन्म 20 जुलाई, 1939 को हुआ था।

    वह एनएसजी (ब्लैक कैट कमांडो) काउंटर हाईजैक टास्क फोर्स के कमांडर थे, जिसने 24 अप्रैल, 1993 को राजा सांसी एयरफील्ड, अमृतसर में इंडियन एयरलाइंस के अपहृत विमान के बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सभी 124 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बिना किसी हताहत या क्षति के अपहर्ताओं को खत्म करने के बाद ऑपरेशन में बचा लिया गया। इस हाईजैक संकट को समाप्त करने में मिश्रा की भूमिका के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री की सराहना मिली।

    लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
    उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त किये गए गुरमीत सिंह भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल हैं। वह सेना में लगभग चार दशकों के बाद 31 जनवरी, 2016 को सेवानिवृत्त हुए। वे सेना के उप प्रमुख थे और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की रखवाली करने वाली रणनीतिक XV कोर के सहायक जनरल और कोर कमांडर थे। उन्होंने सीमा मुद्दों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी काम किया है। अमृतसर निवासी गुरमीत सिंह के पिता ने भारतीय सेना में और उनके बड़े भाई ने भारतीय वायु सेना में सेवा की।

    उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक किया। उनके पास चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से एम.फिल की दो डिग्री हैं। उन्होंने भारतीय सेना से अध्ययन अवकाश के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भारत-चीन सीमा मुद्दे पर दो साल तक शोध कार्य किया। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना में इन्फैंट्री कंपनी कमांडर, ब्रिगेड कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल, मेजर जनरल, सैन्य संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक जैसे पदों पर रहने के बाद सेना के उप प्रमुख बने।

    सेना में अपने कार्यकाल के दौरान वह एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे। सेना में रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के बनबसा में भी काम किया। सेना में रहते हुए सिंह को थल सेनाध्यक्ष से चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है।

    एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी
    केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के 21वें नौसेनाध्यक्ष रह चुके हैं।उन्होंने 31 अगस्त, 2012 से 26 फ़रवरी 2014 तक भारत की समुद्री सेना के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एडमिरल निर्मल वर्मा से यह पदभार ग्रहण किया था तथा उनके त्यागपत्र के बाद वाइस एडमिरल रॉबिन धवन इस पद पर आए। एडमिरल डीके जोशी ने 01 अप्रैल, 1974 को भारतीय नौसेना की एक्जीक्यूटिव ब्रांच में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग 38 वर्ष के अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न कमान, कर्मचारी और निर्देशात्मक पदों पर हुई नियुक्ति के दौरान अपनी सेवा दीं।

    उन्होंने सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी। आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने 26 फ़रवरी, 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं। उनके बाद उप-प्रमुख वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शहीद जवानों के परिजनों को दी सांत्वना
    Next Article ममता के शासन में बंगाल में जंगलराज कायम हो गया है: नड्डा
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version