Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»ब्रिटेन में फलों व सब्जियों का संकट, नहीं खरीद सकते दो से ज्यादा आलू-टमाटर
    विदेश

    ब्रिटेन में फलों व सब्जियों का संकट, नहीं खरीद सकते दो से ज्यादा आलू-टमाटर

    adminBy adminFebruary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन के सामने अचानक फलों व सब्जियों का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में ज्यादातर सुपर मार्केट पाबंदी की राह पर चल पड़े हैं। अब लोग दो से ज्यादा आलू या टमाटर नहीं खरीद सकते। इसी तरह अन्य सब्जियों व फलों की खरीद सीमा भी तय कर दी गयी है।

    ब्रिटेन के हर सुपर मार्केट में फलों व सब्जियों के शेल्फ खाली हो गए हैं। खाने की चीजों की कमी होने और महंगाई चरम पर पहुंचने के बाद सभी प्रमुख सुपर मार्केट ताजा फल और सब्जियां लेने पर खरीद की सीमा तय कर चुके हैं। इनमें टमाटर, आलू, खीरा, शिमला मिर्च और ब्रोकली जैसी सब्जियां शामिल हैं। अब वहां लोग एक किलो टमाटर या आलू नहीं खरीद सकते, वे बस दो आलू या टमाटर खरीद सकते हैं।

    पूर्वी लंदन, लिवरपूल और ब्रिटेन के कई हिस्सों में दुकानों से पहले ही फल और सब्जियां गायब हैं। ब्रिटेन में सुपर मार्केट के प्रमुख प्रतिनिधि ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम ने कहा कि आपूर्ति का मुद्दा काफी गंभीर हो गया है। सुपर मार्केट में खाली शेल्फ की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

    दरअसल, सर्दियों में ब्रिटेन खीरे और टमाटर जैसी लगभग 90 प्रतिशत खाद्य सामग्री का आयात करता है। ब्रिटेन इन महीनों के दौरान केवल 5% टमाटर और 10% सलाद वाले पत्तों का उत्पादन करता है। ऐसे में सुपर मार्केट के लिए स्टॉक रखना जरूरी हो जाता है। जिन देशों से ये वस्तुएं आती हैं वहां इस बार फसल अच्छी नहीं हुई है। साथ ही ब्रिटेन में भी कृषि संकट से उपज में कमी आई है। ब्रिटेन में स्थानीय स्तर पर भी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

    ब्रिटेन में इन फलों और सब्जियों का उत्पादन आमतौर पर मार्च या अप्रैल के अंत में शुरू होता है। श्रमिकों की कमी और बिजली की बढ़ती कीमत ने ब्रिटिश किसानों को ग्रीनहाउस बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है, क्योंकि वे बिजली का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में ब्रिटेन में इन वस्तुओं की काफी कमी हो गई है।

    दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में खराब मौसम से कई फसलों की कटाई नहीं हो पाई है। सर्दियों के मौसम में ब्रिटेन को इन वस्तुओं की सबसे ज्यादा सप्लाई मोरक्को और स्पेन से होती है, जो असाधारण मौसम का सामना कर रहे हैं। मोरक्को में पिछले एक माह से भारी सर्दी, बारिश और बाढ़ के कारण वहां से फलों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ज्यादा सर्दी होने से टमाटर के पकने में देरी हो रही है। साथ ही खराब मौसम की वजह से समुद्री जहाजों के फेरों में भी कमी आई है।

    स्पेन से आयात होने वाले फलों और सब्जियों पर भी मौसम का असर पड़ा है। अल्मेरिया क्षेत्र में पिछले साल फरवरी की तुलना में इस बार टमाटर के उत्पादन में 22 प्रतिशत की कमी आई है। इस वजह से स्पेन के उत्पादक भी काफी परेशान हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर प्रस्ताव, मतदान प्रक्रिया से भारत समेत 32 देश रहे दूर
    Next Article लव जिहाद: पहचान छिपा कर लड़की को फंसाया और अब कर रहा ब्लैकमेल
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version