Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वक्फ कानून में संशोधनों के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के आंदोलन पर विहिप ने जताई चिंता, सतर्क रहने की दी सलाह
    देश

    वक्फ कानून में संशोधनों के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के आंदोलन पर विहिप ने जताई चिंता, सतर्क रहने की दी सलाह

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों ने वक्फ कानून में संशोधनों के खिलाफ तीन अक्टूबर को एक व्यापक आंदलोन करने की घोषणा की है। इस घोषणा पर चिंता जाहिर करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने हिन्दू समाज को इस तरह के आंदोलन के बीच सतर्क और सावधान रहने का आह्वान किया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि तीन अक्टूबर को मुस्लिम संगठनों ने देश के मुसलमानों से अपनी दुकानें और संस्थानों को बंद रखने के लिए कहा है। इसे सोशल मीडिया पर भारत बंद कहा जा रहा है। इस दिन मुस्लिम समाज राष्ट्रपति भवन और राज्यों में स्थित राज भवनों की तरफ मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान अगर कही हिंसा हुई इसकी जिम्मेदारी भी उन संगठनों की होगी।

    आलोक कुमार ने कहा कि वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। ऐसे में निर्णय की प्रतिक्षा किए बगैर आंदोलन छेड़ना आश्चर्य का विषय है। अभी बारावफात (मिलाद-उन-नबी) के कार्यक्रमों के दौरान अनेक स्थानों पर हिंसा हुई है। उसके बाद भी देश में अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों और जुलूसों में हिंसा के समाचार सामने आ रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद् को यह आशंका है कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित आंदोलनों में बड़ी मात्रा में हिंसा और तोड़फोड़ हो सकती है। देश के अनेक स्थानों पर हिंसा और झडपें हुईं। उनके कार्यक्रम हिंसक हो रहे हैं। इसमें शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद कम है। शांतिपूर्ण कार्यक्रम उनके नियंत्रण में नहीं है। अगर इसमें हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी उन संगठनों की होगी।

    उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सतर्क रहें और सावधान रहें। आई लव मोहम्मद पोस्टर के सवाल पर आलोक कुमार ने कहा कि अगर मुस्लिम संगठन अपने धार्मिक कार्यक्रमों में ऐसे पोस्टर लगाए तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन अगर इन पोस्टरों से समाज में नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है तो चिंताजनक है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदुत्व को पूरे विश्व के लिए खतरा बताने वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि हिन्दु धर्म सबके लिए शांति की प्रार्थना करता है। पाकिस्तान हिन्दू फोबिया खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। दुनिया जानती है कि हिंदू हिंसक नहीं, शांति के सबसे बड़े हिमायती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनम वांगचुक : उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे: हेमंत सोरेन
    Next Article बीएसएनएल एक शक्तिशाली प्रणाली बन गई है: चंद्रबाबू नायडू
    shivam kumar

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 7, 2026

      नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को एसआईआर नोटिस पर सियासी घमासान तेज

      January 7, 2026

      पटना हाईकोर्ट को मिला नया नेतृत्व: जस्टिस संगम कुमार साहू ने 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में संभाली कमान

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को एसआईआर नोटिस पर सियासी घमासान तेज
      • 09 जनवरी को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों की संभावना
      • राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं से किया संवाद, कहा- राष्ट्रीय युवा उत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं
      • बहुभाषी शिक्षा ही झारखंड की सांस्कृतिक पहचान : सुदिव्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version