रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड लव जेहाद का एक्सपेरिमेंट लैब बन गया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विट कर रांची की एक लड़की के साथ हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी है।
बाबूलाल ने कहा कि रांची में आज एक लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रांची की एक नाबालिग युवती को एक मुस्लिम लड़के ने सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर प्रभावित किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
लड़की किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग कर रांची पहुंची। पूरे मामले की जानकारी लड़के के पिता ने एक हफ्ते पहले ही पुलिस को दे दी थी लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रही। इन घटनाओं से ऐसा लगता है कि झारखंड लव जेहाद का एक “इक्स्पेरिमेंट लैब” बन चुका है।