Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड कैबिनेट में 25 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 20 मॉडल स्कूल बनेंगे आवासीय विद्यालय
    Breaking News

    झारखंड कैबिनेट में 25 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 20 मॉडल स्कूल बनेंगे आवासीय विद्यालय

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से आहूत करने की स्वीकृति
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसमें 25 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। राज्य सरकार ने झारखंड के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय स्कूल में बदलने का निर्णय लिया है। साथ ही इन स्कूलों की सूची बनायी गयी है।

    इसके अलावा राज्य में संचालित 203 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से 1234 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार तीन करोड़ 53 लाख रुपये वहन करेगी। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने फैसलों की जानकारी दी।

    पीपीपी मोड में डेवलप होंगे पर्यटन स्थल
    कैबिनेट की बैठक में पर्यटन स्थलों को पीपीपी मोड में डेवलप करने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी। बताया गया कि राज्य के पर्यटन स्थलों को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए दिया जाएगा। चयनित एजेंसी पर्यटन स्थलों को डेवलप भी करेगी और उसे संचालित भी करेगी। साथ ही राज्य योजनामद में आने वाले इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षकों को गैर योजनामद में लाने का निर्णय लिया गया है। रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए एचइसी से ली गयी 647.08 एकड़ जमीन का जो बकाया राशि था, उसे देने पर स्वीकृति दी गयी है। इसके तहत 24811601 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

    एएनएम-जीएनएम को राज्य अस्पतालों में काम करना अनिवार्य
    राज्य सरकार की ओर से संचालित नर्सिंग संस्थानों में प्रशिक्षण लेने वाली नर्सों को अब राज्य के जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एक साल तक बांड के तहत काम करना होगा। फिलहाल, यह व्यवस्था रिम्स में लागू है। अब इसे पूरे राज्य के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। जो नर्सें बांड के तहत काम नहीं करेंगी, उन्हें एक लाख रुपये देना होगा।

    कैबिनेट के अन्य फैसले

    -238 सूखाग्रस्त प्रखंड में राहत के लिए 268 करोड़ जेसीएफ से लोन लिया जायेगा। 20 लाख लाभुकों को खाद्य सुरक्षा दी जायेगी। जनवरी से दिसंबर तक मुफ्त राशन दिया जायेगा।
    -झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से आहूत करने की स्वीकृति दी गयी। बजट तीन मार्च को पेश किया जायेगा। 17 दिन के कार्य दिवस में बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा।
    -प्रभात कुमार झा की तीन वेतन वृद्धि की रोक को यथावत रखा गया।
    – मुख्य सूचना आयुक्त (झारखंड) के वेतन और भत्ता समेत अन्य सेवा शर्त में संशोधन को स्वीकृति।
    – कॉफी टेबल के निर्माण के लिए आउटलुक बुक का मनोनयन किया गया। इसमें 19 लाख रुपये की लागत आयेगी।
    – चिरौंदी स्थित तारामंडल के तीन वर्ष के संचालन और उसके प्रोजेक्टर को ठीक करने की जिम्मेदारी ऑर्बिट एनिमेट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया।
    -राज्य के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय विद्यालय में परिवर्तित करने की स्वीकृति।
    – रांची के एचईसी में अलग से स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण होगा। अभी यह रांची एसपी कार्यालय में है लेकिन यहां से पूरे जिले में परेशानी हो रही है। इसलिए मॉनिटरिंग के लिए स्टेट लेवल कमांड कंट्रोल सिस्टम बनेगा।
    -नेतरहाट एवं कोयल व्यू प्वाइंट 6.4 किलोमीटर रोड 30 करोड़ की लागत से बनेगा।
    – रांची स्मार्ट सिटी की भूमि के लिए एचईसी को 2.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
    – गोंदा मोहाली शिवनगर रोड को 79 करोड़ में बनाने की मंजूरी दी गयी।
    -4401 उर्दू शिक्षकों के पद को योजना मद से गैर योजना मद में शामिल किया गया। इससे इनके वेतन भुगतान में अब आसानी होगी।
    -प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी साहिबगंज अमृत नरेश खलखो को सेवा से बर्खास्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस : हेमंत सोरेन
    Next Article एक करोड़ रुपये के साथ कोलकाता पुलिस ने दो लोगों को दबोचा
    azad sipahi

      Related Posts

      Auto Draft

      May 10, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट

      May 10, 2025

      भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version